featured देश

2019 लोकसभा चुनाव में रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव -सूत्र

2019 लोकसभा चुनाव में रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव -सूत्र

नई दिल्ली:आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटती नजर आ रही हैं। सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस की 2019 चुनावों को लेकर तैयारियां कैसी होंगी इस पर चर्चा के बीच खबर है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक प्रियंका के चुनाव लड़ने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।  वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हवाले से सूत्रों का कहना है कि रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा इस बारे में अभी सोनिया गांधी से बात होनी है। उनसे बातचीत के बाद ही किसी तरह का फैसला लिया जाएगा।

 

priyanka gandhi 2019 लोकसभा चुनाव में रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव -सूत्र

 

बता दें रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट है जिसपर गांधी परिवार का ही सदस्य अबतक चुनाव लड़ता आया है। मौजूदा वक्त में सोनिया गांधी यहां की सांसद हैं और खबर है कि वो इस सीट पर किसी उचित विकल्प की तलाश में हैं और प्रियंका गांधी इस सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी मां सोनिया और भाई राहुल गांधी के लिए रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार कर चुकी है और लोगों के बीच की लोकप्रियता काफी ज्यादा है।

 

ये भी पढें:

मुजफ्फरपुर रेप कांड:आज जंतर-मंतर पर तेजस्वी यादव का कैंडल मार्च और धरना

मुजफ्फरपुर रेप कांड पर तेजस्वी ने नीतीश के सुशासन पर उठाए सवाल कहा, आप कैसे चुप रह सकते हैं

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

 

By: Ritu Raj

 

Related posts

योगी का साथ छोड़ मोदी का हाथ थाम सकते हैं कैशव प्रसाद मौर्य

Rani Naqvi

तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, तीन बुजुर्ग महिलाओ की मौत, तीन की हालत गंभीर

Rani Naqvi

महाराष्ट्र : शिंदे कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

Rahul