featured देश यूपी राज्य

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रियंका ने बुलाई दिल्ली में पार्टी विधायकों की अहम बैठक

priyanka यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रियंका ने बुलाई दिल्ली में पार्टी विधायकों की अहम बैठक

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनैतिक दल अभी से पुरजोर तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस भी उत्तरप्रदेश में अपनी खोई साख को वापस जीवित करने की पूरी कोशिश कर रही है।

दिल्ली में पार्टी विधायकों की चल रही बैठक

कांग्रेस पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पार्टी के सभी विधायकों, विधानपरिषद सदस्यों की एक अहम बैठक दिल्ली में आहूत की है। इस बैठक पर जानकारों का कहना है कि वह प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

किसान आंदोलन पर रणनीति होगी तैयार

प्रियंका द्वारा आहूत की गई इस बैठक पर कहा जा रहा है कि किसान आंदोलन से जुड़े लोगों को कांग्रेस अपने पाले में खींचने व उनका समर्थन पाने के लिए इस बैठक में चर्चा करेगी। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी पंचायत चुनाव के माध्यम से विधानसभा चुनाव की रणनीति पर कोई अहम फैसला ले सकती हैं।

priyanka1 यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रियंका ने बुलाई दिल्ली में पार्टी विधायकों की अहम बैठक

सरकार पर लगातार हमलावर है कांंग्रेस

उत्तरप्रदेश में राजनैतिक जमीन खोई कांग्रेस प्रियंका गांधी के सहारे वापस सत्ता की कुर्सी पर बैठने के लिए लगातार कवायद कर रही है। इतना ही नहीं उत्तरप्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी प्रदेश में वापस कांग्रेस का परचम बुलंद करने के लिए लगातार सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरती नजर आती हैं।

प्रियंका महापंचायत में भी हो चुकी हैं शामिल

बता दें कि पूर्व में प्रियंका गांधी द्वारा किसानों की कई महापंचायत को भी संबोधित किया जा चुका है। जिसमें उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा व बीजेपी को किसान विरोधी के रूप में किसानों के सामने पेश किया है।

 

Related posts

Breaking News

मोदी सरकार के मंत्रियों में बड़ा फेरबदल-ये हैं नए मंत्री

mohini kushwaha

आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

Rani Naqvi