Breaking News featured दुनिया देश

प्रिंस चार्ल्स 8 नवंबर को भारत दौरे पर आयेंगे, पीएम मोदी को देगें ब्रिटेन आने का न्योता

Prince Charles प्रिंस चार्ल्स 8 नवंबर को भारत दौरे पर आयेंगे, पीएम मोदी को देगें ब्रिटेन आने का न्योता

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रिंस आने वाली 8 नवंबर को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। प्रिंस चार्ल्स की ये भारत में 9 वीं यात्रा होगी, इसके पहले वो सन 1975, 1980, 1991, 1992, 2002, 2006, 2010 और 2013 में भारत के दौरे पर आ चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इस बार प्रिंस चार्ल्स 2 दिनों के भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अगले साल ब्रिटेन में होने वाली राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक के लिए आमंतच्रित करने आ रहे हैं।

Prince Charles प्रिंस चार्ल्स 8 नवंबर को भारत दौरे पर आयेंगे, पीएम मोदी को देगें ब्रिटेन आने का न्योता

प्रिंस चार्ल्स की दो दिवसीय यात्रा के दौरान उनकी पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवेल कैमिला पार्कर बाउल्स भी उनके साथ होंगी। इसके पहले प्रिंस चार्ल्स के साथ उनकी दिवंगत पहली पत्नी वेल्स की राजकुमारी प्रिंसस डायना भी उनके साथ भारत के दौरे पर आ चुकी हैं। प्रिंस चार्ल्स भारत समेत सिंगापुर, मलेशिया, ब्रुनेई भी जायेंगे। प्रिंस की ये पूरी यात्रा 10 दिनों में सम्पन्न होगी। प्रिंस चार्ल्स की ये यात्रा भारत और ब्रिटेन बीच दो पक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।

इस यात्रा के दौरान प्रिंस चार्ल्स की मुलाकात पीएम मोदी से होगी। जहां पर दोनों के बीच जलवायु परिवर्तन के साथ सतत विकास लक्ष्यों के साथ आर्थिक सहयोग और अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी। इस यात्रा को लेकर भारत के साथ ब्रिटेन भी बहुत उत्साहित है।

Related posts

दिल्ली में नहीं होगा 18+ वालों का वैक्सीनेशन, केजरीवाल की केंद्र से अपील- वैक्सीन कराएं उपलब्ध

pratiyush chaubey

प्रदेश के 77.71 प्रतिशत लोग ले चुके टीकाकरण की पहली डोज, 8 करोड़ 85 लाख से अधिक की जा चुकी टेस्टिंग

Rahul

बिहार में सातवें वेतन आयोग को नीतीश कैबिनेट की मिली मंजूरी

Pradeep sharma