Breaking News featured दुनिया

शी जिनपिंग ने चीन की सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा

jing ping शी जिनपिंग ने चीन की सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा

नई दिल्ली। एक बार फिर चीन ने भारत समेत समूचे विश्व को अपना कड़ा रूख जाहिर करते हुए अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। लगातार दूसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग ने अपनी सेना को एक बार फिर युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। जिनपिंग ने कहा है कि चीनी सेना अपनी युद्ध की तैयारियों और अपनी क्षमताओं को लगातार बढ़ाती रहे आने वाले समय में हमें गम्भीर चुनौतियां मिल सकती हैं।

jing ping शी जिनपिंग ने चीन की सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा

शी जिंनपिंग ने चीन की सेना के संयुक्त सैन्य कमान का निरीक्षण करते हुए ये बातें कही हैं। चीन के अधिकारिक समाचार एजेन्सी शिन्हुआ के मुताबिक शी जिनपिंग ने साथ जाहिर किया है। सैन्य बलों को युद्ध की हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए और युद्ध को जीतने के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। हमारे पास विश्व की सबसे बड़ी सैन्य क्षमता है, इस क्षमता का हमें वक्त आने पर उपयोग करना है जिसके लिए हमारी तैयारी फुल प्रूफ होनी चाहिए।

हाल के दिनों में चीन के गतिरोध डोकलाम पर भारत और साउथ चाइना सी पर जापान और अमेरिका के साथ जमकर उभर कर आये हैं। डोकलाम विवाद पर चीन और भारत की सेना तो आमने सामने तक आ गई थीं। इसलिए अब चीन को लग रहा है, जल्द ही उसका सामना कई देशों से हो सकता है।

Related posts

भगवद गीता के अनमोल विचार-जरुर पढ़े

mohini kushwaha

बहस में गर्माया मामला, CRPF जवान ने तीन साथियों को गोलियों से भून दिया

bharatkhabar

रेलवे का बड़ा एलान 1 जून से देशभर में चलेंगी नॉन एसी ट्रेने जानिए कब से कर सकेंगे ऑन लाइन बुकिंग?

Mamta Gautam