featured दुनिया देश

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम विश्व युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम विश्व युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम विश्व युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज भयानक प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति से लेकर एक सौ वर्ष हो चुका है।पीएम मोदी ने कहा कि हम (मोदी) विश्व शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते है, और सद्भाव एवं भाईचारे के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए काम करने के लिए संकल्प लेते हैं। जिससे युद्धों के कारण होने वाली मौत और विनाश से बचा जा सके।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम विश्व युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम विश्व युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

इसे भी पढ़ेःवाजपेई ने दिखाई थी विश्व को भारत की ‘अटल’ ताकत,

पीएम ने कहा कि भारत प्रथम विश्व युद्ध में लड़ने वाले अपने बहादुर सैनिकों को याद करता है। यह एक ऐसा युद्ध था जिसमें भारत सीधे तौर पर शामिल नहीं था। फिर भी केवल शांति के लिए हमारे सैनिकों ने पूरे विश्व में युद्ध किया।मोदी ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध में भारत की भूमिका से जुड़े स्थानों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मुझे पहले भी मिला है। जैसे फ्रांस में न्यूवे-चैपेले स्मारक और इस्राइल के हाईफा स्मारक।मोदी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू भारत आए थे, हमने तीन मूर्ति-हाईफा चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

इसे भी पढे़ःभारत और विश्व इतिहास में खास है 30 अप्रैल का दिन

आपको बता दें कि प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई  1914 से  11 नवंबर 1918 तक चला था। प्रथम विश्व युद्ध यूरोप में व्याप्त महायुद्ध था। मालूम हो कि महायुद्ध यूरोप,एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और सागर,आकाश में लड़ा गया। इस युद्ध में भाग लेने वाले देशों की संख्या,इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) और इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के लिहाज से ही इस व्यापक युद्ध को विश्व युद्ध कहा गया।

महेश कुमार यादव

Related posts

सपा-बसपा की एकता पर मौर्य का तंज, विपक्ष में चल रही ”मोदी हराओ” प्रतियोगिता

Vijay Shrer

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ पर 18 अक्टूबर को यूपी विधानसभा में विशेष सत्र

Neetu Rajbhar

बहराइच: धरने पर बैठी पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले, जानिए क्या मामला

Shailendra Singh