featured यूपी

बहराइच: धरने पर बैठी पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले, जानिए क्या मामला

बहराइच: धरने पर बैठी पूर्व सांसद सावित्रीबाई फूले, जानिए क्या मामला

बहराइच: जरवलरोड क्षेत्र के करनाई गांव में अनुसूचित जाति के प्रधान के हत्याकांड का मामले पर आज बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्विट किया है। मायावती के ट्विट के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। इसके बाद एक और अनुसूचित राजनीतिज्ञ की एंट्री हुई है।

सावित्रीबाई फुले धरने पर बैठी

बहराइच की पूर्व सांसद और कांशीराम बहुजन मून निवासी पार्टी की अध्यक्ष सावित्रीबाई फूले ने प्रधान हत्याकांडे के मामले में एसपी ऑफिस के पास शहीद स्मारक पर धरना दिया। सावित्रीबाई फूले ने धरने पर बैठकर अपनी मांग लेकर अड़ी हुई है।

प्रधान की हुई थी हत्या

सावित्रीबाई फूले ने कहा यूपी की पुलिस और उसकी कार्यप्रणाली से प्रदेश में अपराध बढ़ रहे है। 17 जून 2021 को जलवलरोड के करनई गांव में नवनिर्वाचित प्रधान की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। ग्राम प्रधान की हत्या अज्ञात हमलावरों ने की थी। गोली लगने के बाद जब प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया जा रहा था तभी उनकी मृत्यु हो गई थी। प्रधान का अपराध सिर्फ इतना था कि वह सामान्य सीट पर चुनाव जीत गए थे।

न्याय के लिए जिद पर अड़ी पूर्व सांसद

सावित्रीबाई फूले ने आगे कहा इस मामले पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा स्वजन को ही धमका रही है। सावित्रीबाई फुले को सीओ सिटी समझाने भी पहुंचे थे पर वह नहीं मानी। सावित्रीबाई फुले अपनी जिद पर अड़ी है और न्याय की मांग कर रही है।

Related posts

‘बाहुबली’ के निर्माता के घर इनकम टैक्स की रेड, 60 करोड़ रुपए हुए बरामद

shipra saxena

आज देश मना रहा Constitution Day, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Hemant Jaiman

फोर्ब्स एशिया की लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम शामिल, दुनियाभर में कमाई के मामले में छठे नबंर पर पहुंचे

Aman Sharma