Breaking News featured दुनिया देश

भारत और विश्व इतिहास में खास है 30 अप्रैल का दिन….

11 24 भारत और विश्व इतिहास में खास है 30 अप्रैल का दिन....

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 30 अप्रैल का दिन काफी खास माना जाता है। आज के दिन साल 2010 में बेल्जियम की संसद ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहने जाने पर पूरी तरह से रोक लगाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी। इसके अलावा भारत के इतिहास में 30 अप्रैल के दिन साल 1863 में ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना की कमान ब्रिटिश एडमिरल को सौंप दी थी। साथ ही आज ही के दिन साल 1945 में हिटलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।11 24 भारत और विश्व इतिहास में खास है 30 अप्रैल का दिन....

जाने और क्या-क्या हुआ विश्व और भारत के इतिहास में…..

1598- अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।

1563- चार्ल्स ङ्कढ्ढ के आदेश पर यहूदियों को फ्रांस से निकाला गया।

1789- जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।

1864- न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।

1870- भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।

1945- जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।

1975- वियतनाम, लाओस तथा कंबोडिया की धरती पर लड़ी वियतनाम युद्ध का अंत।

1991- बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।

2000 – आतंकवाद से निपटने के लिए हवाना में आयोजित जी -77 शिखर सम्मेलन सहयोग के आह्वान के साथ सम्पन्न।

2004 – इराक के फजुला में 10 अमेरिकी सैनिक हिसा में मारे गए।

2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।

2008 – चालक रहित विमान लक्ष्य का ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

Related posts

हरिद्वार कुंभ: शाही  स्नान में शामिल होने वाले साधु-संतों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सीएम योगी ने भी दिए ये खास दिशा-निर्देश

Pradeep Tiwari

जल्द ही दुकानों पर मिलेगा कैशलेस राशन

kumari ashu

त्रिपुरा के दौरे पर पहुंचे अमित, सत्ताधारी सीपीएम जमकर साधा निशाना

Breaking News