featured देश

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज करेंगे नामांकन दाखिल

Yashwant Sinha President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज करेंगे नामांकन दाखिल

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर विपक्ष अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेगा। 24 जून को NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में सत्ता पक्ष ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया था।

ये रहेंगे मौजूद
यशवंत सिन्हा के नामांकन के समय शरद पवार, राहुल गांधी और अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी शामिल होंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी नामांकन में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन के लिए विपक्षी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं।

ये रहेगा कार्यक्रम

  • सुबह 11.30 बजे संसद भवन एनेक्सी में विपक्ष की मीटिंग होगी।
  • दोपहर 12 बजे राज्यसभा सेक्रेटरी जनरल के ऑफिस के बाहर जुटेंगे विपक्षी नेता।
  • दोपहर 12.15 बजे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
  • दोपहर 1.10 बजे नामांकन के बाद यशवंत सिन्हा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Related posts

गुजरात : PM मोदी कल जाएंगे मोरबी, करेंगे दौरा , पुल के रखरखाव और मैनेजमेंट एजेंसियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Rahul

भाजपा ने कांग्रेस पर किया वार, नोटबंदी पर देश को गुमराह कर रही कांग्रेस

mahesh yadav

गरीबी में पले मशहूर शायर राहत इंदौरी के कैसे थे अंतिम पल?, जानिए मशहूर शायर की जीवनगाथा..

Rozy Ali