देश राज्य

राष्ट्रपति ने कुश्ती, निशानेबाजी में स्वर्ण जीतने पर दी बधाई

army chief, bipin rawat, leh ladakh, visit, president, kovind china, doklam

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन कुश्ती और निशानेबाजी में स्वर्ण पदक सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब तक भारत के खाते में 17 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदक सहित कुल 38 पदक आ गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी संदेश में कहा, “बजरंग पुनिया को राष्ट्रमंडल खेल-2018 में पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई।

army chief, bipin rawat, leh ladakh, visit, president, kovind china, doklam
ramnath kovind leh ladakh, visit

वहीं एक अन्य ट्वीट संदेश में कहा, “यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता हुई कि राष्ट्रमंडल खेल-2018 में महिलाओं के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन निशानेबाजी स्पर्धा में तेजस्विनी सावंत ने स्वर्ण और अंजुम मुद्गल ने रजत पदक जीता है। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, “यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता हुई कि मात्र 15 वर्षीय के अनीश भानवाला ने राष्ट्रमंडल खेल-2018 में पुरुषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण जीता है। यह इस युवा की वास्तव में उल्लेखनीय उपलब्धि है।

बता दें कि राष्ट्रपति ने बधाई देते हुए कहा कि 19 वर्षीय नमन तंवर को राष्ट्रमंडल खेल-2018 में पुरुषों के 91 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती स्पर्धा के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में पूजा ढांडा को रजत तथा 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में दिव्या काकरान को कांस्य पदक जीतने पर बधाई।

Related posts

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म, जानिए क्या कुछ है खास

Pradeep sharma

केरल: मंकीपॉक्स से हुई युवक की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री हुई सख्त, बोलीं पहले हुई थी जांच तो छिपाया क्यों

Rahul

व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यस्थल स्थिति विधेयक संहिता को मंत्रिमंडल की मंजूरी

bharatkhabar