मनोरंजन

कपड़ो को लेकर ट्रोल हुई दिव्यांका ने दिया मुंहतोड़ जवाब

15 9 कपड़ो को लेकर ट्रोल हुई दिव्यांका ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। टेलीवीजन की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुई हैं बता दे कि उनकी खूबसूरती और उनकी क्यूटनेस को लेकर अक्सर ही वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन इस बार दिव्यांका अपने सोशल मीडिया पर अपने कपड़ो के कमेंट को लेकर छा गई हैं। बता दे कि टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं।

15 9 कपड़ो को लेकर ट्रोल हुई दिव्यांका ने दिया मुंहतोड़ जवाब

इस बार कारण उनकी कोई खूबसूरत तस्वीर नहीं बल्कि ट्रोलर्स को दिया जवाब है। दरअसल, हाल ही में दिव्यांका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो अपनी पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही थीं। दिव्यांका की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट भद्दा कमेंट किया और 33 वर्षीया एक्ट्रेस की बॉडी को लेकर अपशब्द कहे थे।
बता दे कि दिव्यांका त्रिपाठी को कमेंट जरा भी पसंद नहीं आया था उसके जबाव में दिव्यांका त्रिपाठी ने  मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसके लिए दिव्यांका ने कमेंट बॉक्स में बड़ा सा रिप्लाई पोस्ट किया। दिव्यांका ने लिखा, “मुझे अपने महिला होने पर गर्व है…और किसी भी महिला को इस पर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए. भगवान ने हमें किसी उद्देश्य से इस तरह बनाया है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जिस पर शर्म महसूस की जाए. अच्छी बात है, तुमने इस विषय को उठाया।दिव्यांका यहीं नही रुकी और उन्होंने आगे लिखा, “इंसान ने गर्मी और ठंड से बचने के लिए खुद को ढंकना शुरू किया था न कि तुम्हारी जैसी गंदी सोच के लोगों से क्योंकि उस समय तुम जैसे लोगों का कोई अस्तित्व नहीं था।

लेकिन अब ऐसा करना पड़ेगा…अजंता-एलोरा जाओ और भारतीय भगवानों को प्राकृतिक अंदाज में देखो। हर औरत देवी है और देवियों को उनके कपड़ों से नहीं बल्कि कर्मा और ताकत से परिभाषित किया जाता है। इसलिए इज्जत करो! दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन सीरियल ‘ये हैं महोब्बतें’ से घर-घर में इशिता नाम से मशहूर हुईं दिव्यांका की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दिव्यांका और विवेक दहिया की शादी भी काफी चर्चाओं में रही थी. इसके साथ ही आपको बता दें कि दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्यांका का इंस्टाग्राम एकाउंट देखें तो पूरा का पूरा उनकी खूबसूरत तस्वीरों से गुलजार है।

Related posts

परिणीति बनेंगी पिंकी तो अर्जुन कपूर संदीप बनने को तैयार

Rani Naqvi

फिल्म रिलीज होने के बाद डायरेक्टर एक्ट्रेस मिष्टी चक्रवर्ती ने कंगना पर लगाए कई आरोप

Rani Naqvi

फिल्म पीके के एक्टर का 42 साल की उम्र में हुआ निधन, अमेरिका में ली अंतिम सांस

Rani Naqvi