featured दुनिया देश धर्म भारत खबर विशेष

प्रयागराज बना विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला शहर, टोक्यो, शंघाई, न्यूयार्क से निकला आगे

kumbh प्रयागराज बना विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला शहर, टोक्यो, शंघाई, न्यूयार्क से निकला आगे

प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की वजह से प्रयागराज के खाते में एक उपलब्धि दर्ज हो गई है। एक दिन के लिए ही सही, लेकिन सोमवार को प्रयागराज विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला शहर बन गया। टोक्यो, दिल्ली, शंघाई, न्यूयार्क से आबादी के मामले में आगे निकल गया। जिला प्रशासन के अनुसार मौनी अमावस्या पर संगम में 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।

kumbh प्रयागराज बना विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला शहर, टोक्यो, शंघाई, न्यूयार्क से निकला आगे

बता दें कि जो विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले शहर जापान की राजधानी टोक्यो से सवा करोड़ ज्यादा रहा। आबादी के हिसाब से विश्व के टॉप 10 शहरों की बात की जाए तो उसमें भारत के दो शहर शामिल हैं। इसमें दिल्ली विश्व में दूसरे नंबर पर है तो मुंबई चौथे स्थान पर है। फिलहाल, इन सभी शहरों को पीछे छोड़ते हुए प्रयागराज सोमवार को विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला शहर बना। यहां की अबादी चीन की शंघाई शहर से दोगुनी रही।

एक दिन के लिए बदली प्रयागराज की तस्वीर

शहर                         आबादी
प्रयागराज-            5 करोड़ से अधिक
टोक्यो-                  3.81 करोड़
दिल्ली-                  2.64 करोड़
शंघाई-                  2.44 करोड़
मुंबई-                   2.13 करोड़
साओ पाउले-       2.12 करोड़
बीजिंग-               2.12 करोड़
मैक्सिको सिटी-   2.11 करोड़
ओसाका-            2.03 करोड़
कायरो-             1.91 करोड़
न्यूयार्क सिटी-    1.86 करोड़

Related posts

लखनऊः गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में CBI की बड़ी कार्यवाही, इन 40 ठिकानों पर की छापेमारी

Shailendra Singh

नोट बदलवाते वक्त स्याही लगाने पर चुनाव आयोग ने जताया ऐतराज

bharatkhabar

कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को हो रही हैं ये परेशानियां, पश्चिम बंगाल ने जारी की गाइडलाइंस

Shagun Kochhar