featured क्राइम अलर्ट

लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे बनाती थी शिकार, एड्स से थी पीड़ित

25 06 2021 looteri dulhan mahoba 21771254 लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे बनाती थी शिकार, एड्स से थी पीड़ित

यूपी के शाहजहांपुर पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। जो 1 दिन के लिए शादी करके दुल्हन बनती थी और घरवालों को नशीला पदार्थ देकर नगदी जेवर लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस ने पूरे गैंग का खुलासा किया है। गैंग का सरगना और महिला बिहार के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग को जेल भेज दिया है। दुल्हन को लेकर बाद में खुलास हुआ कि वह एड्स से पीड़ित है। इस दौरान उसने हरियाणा यूपी के कई लड़कों से शादी कर ली थी।

navbharat times 5 लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे बनाती थी शिकार, एड्स से थी पीड़ित

बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में इस वक्त एक गिरोह आया है। जिसमें एक खूबसूरत लडकी भी शामिल है। शादी करने वाली लड़की इतनी खूबसूरत है कि कोई भी उसकी सूरत देखकर धोखा खा जाए। लेकिन सब लोग उसे लुटेरी दुल्हन के नाम से जानते हैं। दुल्हन और इसका गैंग नवविवाहिता को अपने झांसे में फंसा कर इस दुल्हन से पहले शादी करवाते थे। इसके बाद रात होने पर यह दुल्हन घरवालों को नशा देकर बेहोश कर देती थी और घर में रखा जेवर और नगदी लेकर यह गैंग फरार हो जाता था।

raftaar 2020 04 84b9a84e ea02 4314 a057 c43e0ea7845b jane kaise karen dulhan ka make up लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे बनाती थी शिकार, एड्स से थी पीड़ित

वहीं लुटेरी रागिनी दुल्हन और इस गैंग का सरगना रफीक उर्फ़ गोपाल ठाकुर बिहार के रहने वाले हैं। जबकि जिले में चार और सदस्य इस गिरोह में शामिल है। जो शिकार ढूंढ कर लाते थे। हाल ही में बंडा थाना क्षेत्र में इसी गैंग ने लुटेरी दुल्हन के जरिए राम सिंह नाम के युवक को लूट का शिकार बनाया था। पकड़े गए गिरोह और लुटेरी दुल्हन के पास से 48 हज़ार की नकदी और जेवर बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है की इस लुटेरी दुल्हन ने किन-किन लोगों को ठगी और लूट का शिकार बनाया है।

Related posts

सांबा में है BSF जवान तेज बहादुर, कोर्ट ने पत्नी को दी 2 दिन रहने की इजाजत

shipra saxena

एशिया कप: टॉस जीतकर भारत ने लिया गेंदबाजी करने का फैसला, जडेजा टीम में शामिल

mahesh yadav

कौन होगा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री ?, सीएम की रेस में ये नाम हैं शामिल, इस दिन हो सकती है घोषणा

Rahul