नई दिल्ली। पीएम मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनकी उपलब्धियों को गिनाते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला.. कहा कि अगर बाबा साहब नहीं होते तो नरेंद्र मोदी भी न होते। उनके अंदर परमात्मा का रूप था, उनहोंने अपनी निजी जिंदगी में इतने दुख झेलने के बाद भी उसे कड़वाहट में नहीं बदलने दिया, वो जीवन जीते नहीं थे अपनी जिंदगी को संधर्ष में झोंक देते थे। वो कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए।
Tributes to venerable Dr. Babasaheb Ambedkar on Ambedkar Jayanti. Jai Bhim. अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर पूज्य बाबासाहेब को नमन। #जयभीम ! pic.twitter.com/XVC0TNtufV
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2017
उन्होंने समाज में फैली बुराई के खिलाफ जंग छेड़ी। हर किसी को समान अधिकार मिले इसके लिए उन्होंने कई काम किए। उनके जीवन का मंत्र ही था बहुजन हिताय बहुजन सुखाय। उनका कहना था कि शिक्षित बनों, संगठित बनों, संधर्ष करों, इसके सात ही उनका सपना था कि भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो।