#Meerut देश यूपी

RRTS के निर्माण कार्यों के दौरान जाम से शहर को निजात दिलाने की बनाएं प्लानिंग: मंडलायुक्त मेरठ

commissioner meerut anita c meshram RRTS के निर्माण कार्यों के दौरान जाम से शहर को निजात दिलाने की बनाएं प्लानिंग: मंडलायुक्त मेरठ

गाजियाबाद। आयुक्त मेरठ मण्डल मेरठ अनीता सी मेश्राम ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सभागार में शासन की महत्वाकांक्षी योजना आर0आर0टी0एस0 को दृष्टिगत रखते हुये जमीनी बाधा दूर करने हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। आयुक्त महोदय ने कहा कि एन0एच0-58 पर मोदीनगर-मुरादनगर से लेकर गाजियाबाद के मोेहननगर तक रोजाना लग रहे जाम और यातायात में सुधार लाने हेतु विभिन्न विभागो को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जाम की समस्या को दूर करने में नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण,लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस, प्रशासन की अहम भूमिका रहेगी।
वन विभाग द्वारा एन0ओ0सी0 दिये जाने पर मोदीनगर में राज चैपले तथा गंग नहर पुल के पास यूर्टन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बैठक में उन्होंने दिल्ली मेरठ एक्सपे्रस वें के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिल्ली मेरठ एक्सपे्रस वें का निर्माण कार्य जून तक पूर्ण किया जाये। जिससे एन0एच0 58 मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव कम किया जा सकें। उन्होने कहा कि दिल्ली मेरठ रोड़ पर भारी वाहनों का दबाव जब कम होगा जब दिल्ली मेरठ एक्सपे्रस वें का कार्य 02 माह में पूर्ण कर दिया जायेगा।
उन्होने दुहाई और गुलधर में बनने वाले रैपिड़ रेल स्टेशन के कार्यो हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। तथा डिपो के लिए भूमि अधिग्रहण में चल रही प्रगति के संबंध में जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होेने निर्देशित किया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से रैपिड रेल की योजना को जल्द से जल्द मूर्तरूप दिया जाये और इससे जुडे तमाम बिन्दुओ पर बारीकी से अध्ययन कर कार्यो में तेजी लायी जाये। मण्लायुक्त को अवगत कराया गया कि नया गाजियाबाद बस अड्डा मैट्रो स्टेशन से कुछ कदम दूर पर्यटन विभाग के हिंडन मोटल पर रैपिड रेल स्टेशन प्रस्तावित है। हिंडन मोटल की जमीन जी0डी0ए0 को सुपुर्द करने के लिए पर्यटन विभाग से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की प्रस्तावित योजनाओं को लेकर हाल में ही सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक की गयी है। जी0डी0 उपाध्यक्ष कन्चन वर्मा ने आयुक्त महोदया को अवगत कराया कि डम्पिंग ग्राउन्ड के लिए गालन्द में जमीन का एक बडा हिस्सा नगर निगम को उपलब्ध कराया जा चुका है। और अवशेष भूमि दिलाने की दिशा में हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है।
बैठक में जिलाधिकारी गाजियाबाद रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी मेरठ अनील ढिगरा, जी0डी0 उपाध्यक्ष कन्चन वर्मा, एस0एस0पी0 गाजियाबाद, एस0पी0 यातायात, सचिव जी0डी0ए0 अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गाजियाबाद, अपर जिलाधिकारी भू0अ0 गाजियाबाद, अपर जिलाधिकारी भू0अ0 मेरठ, जिला वन अधिकारी, अधीशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अपर आयुक्त, नगर निगम, जल निगम के अधिकारी, आर0आर0टी0एस व एन0एच0ए0आई0 के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

लेख: World Menstrual Hygiene Day पर पुरूषों को संदेश

sushil kumar

यूपी के मेरठ जिले में लॉकडाउन के चलते गौ मांस का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Rani Naqvi

UP News: हर चुनाव में लहरेगा भाजपा का परचम: भाजपा पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह

Neetu Rajbhar