मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में लॉकडाउन के चलते गौ मांस का अवैध कारोबार करने वाले गिरफ्तार किए गए। इसके साथ ही यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में गौ तस्करों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हुआ है। लॉकडाउन के चलते सरकार ने कई तरह की पाबंदियाँ लगाई हुई थी। लेकिन इसके बावाजूद इन लोगों ने लॉकडाउन के साथ-साथ कानून की भी धज्जियां उड़ाई।
बता दें कि मेरठ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गौ तस्कर गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार किए गए। ये लोग डेयरी की आड़ में गौ तस्करी का धंधा करते थे। आरोपी, परतापुर में मुठभेड़ के बाद लिसाड़ी गेट और कंकरखेड़ा से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
वहीं इसके साथ ही इन आरोपियों के पास से कई वाहन, अवैध हथियार और गौ हत्या करने वाले उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियो पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। बता दें कि इसकी जानकारी एसएसपी अजय साहनी ने दी।