featured यूपी राज्य

UP News: हर चुनाव में लहरेगा भाजपा का परचम: भाजपा पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह

Screenshot 2022 04 22 123521 UP News: हर चुनाव में लहरेगा भाजपा का परचम: भाजपा पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह

शिवनंदन सिंह संवाददाता लखनऊ UP News: हर चुनाव में लहरेगा भाजपा का परचम: भाजपा पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंहशिवनंदन सिंह, संवाददाता, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार योगी सरकार बनाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, मंत्रियों एवं पूर्व मंत्रियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जहां एक और सरकार बनने के साथ सीएम योगी काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं प्रदेश के अन्य नेता एवं पूर्व मंत्री समाजिक कार्यों में जुटे नजर आ रहे हैं। 

इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह साड़ी वितरण कार्यक्रम में नजर आए इस दौरान उन्होंने भारत खबर के साथ खास बातचीत की।

उन्होंने सबसे पहले साड़ी वितरण कार्यक्रम के आयोजक नागेंद्र और उनकी पत्नी रेखा जो क्षेत्र की पार्षद है। उन्हें बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि अपनी माता जी की पूर्ण तिथि पर साड़ी वितरण जैसा पुण्य काम कर रहे हैं। महिलाओं को साड़ी वितरित कर रहे हैं, उनका सम्मान कर रहे हैं। माता को याद करते हुए उनके श्री चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। और हम बेहद सौभाग्यशाली हैं जो इस शुभ अवसर पर यहां मौजूद  है।

वहीं भारत खबर की ओर से भाजपा की ऐतिहासिक पारी को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि अब तक बचा ही नहीं है जनता केवल भाजपा के साथ है। निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर महेंद्र सिंह ने कहा कि सभी नगर निगमों में, सभी नगर पालिकाओं में, नगर पंचायतों में हर जगह स्थानीय निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी।

Related posts

UP: इस दिन से 217 शहरों में मिलेगी फ्री वाईफाई सुविधा, मुख्‍यमंत्री का अहम निर्देश   

Shailendra Singh

कोविड-19 में एक बड़ा हथियार साबित हुआ वैक्सीनेशन, उधम सिंह नगर में 80% लोग हुए वैक्सीनेट

Rani Naqvi

युवती को जबरन पिलाया गया तेजाब, अस्पताल मिलने पहुंचे सीएम योगी

kumari ashu