लाइफस्टाइल

शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत-जाने

10 41 शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत-जाने

नई दिल्ली। शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना सही है या गलत, अक्सर लोगों के मन में ये बात उठती रहती है। शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोग लड़की या लड़के को जज भी करने लगते हैं। आपने इस विषय पर अलग अलग लोगों की अलग अलग राय सुनी होगी, कोई कहता है कि ये सही है तो कोई कहता है कि ये गलत है। आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि क्या शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना सही है या गलत।

 

शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत-जाने

 

शादी से पहले शारीरिक सबंध सही या गलत, इस विषय पर हर किसी की अपनी एक अलग राय होती है।  कोई शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने में कम्फर्टेबल होता है तो कोई नहीं होता है, तो ये पूरी तरह से उस व्यक्ति की निजी राय होती है। आज हम आपको बताने वाले है कि क्यो शादी से पहले शारीरिक संबंध सही है और अगर गलत है तो क्यो गलत है।

– क्यों सही है

शारीरिक जरुरत

शारीरिक संबंध लोगों की शारीरिक जरुरत होती है जिसे अगर समय पर नहीं बनाते है तो इसकी उत्सुकता धीरे धीरे काफी बढ़ जाती है। अगर आप अपने साथी के साथ लंबे समय से है और आप दोनों को शारीरिक संबंध बनाने से कोई परहेज नहीं है तो आप शारीरिक संबंध बना सकते हैं।

सेक्सुअल परेशानी से निजात

अगर आप शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाते हैं तो आपको इससे जुड़ी सेक्सुअल परेशानी के बारें में पहले ही पता चल जाएगा जिससे भविष्य में और शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने में आपको परेशानी नहीं होगी।

रिश्तें में मजबूती

जब भी आप शादी से पहले सबंध बनाते है तो आप मुख्य रुप से उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते है जो आपके करीब हो जिसका स्पर्श आपको अच्छा लगता हो, तो ऐसे में अगर आप उसके साथ शादी से पहले सबंध बनाते है तो ये आपके रिश्तें को और मजबूत करता है। इससे आपका रिश्ता शारीरिक रुप से भी मजबूत होता है।

-क्यों है गलत

धार्मिक कारण

जब भी कोई शादी से पहले किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाता है तो उससे गलत इसलिए मानते हैं क्योकि लोगों को ऐसा लगता है कि धर्मो में शादी से पहले शारीरिक संबंध गलत है। इसलिए शादी के बाद ही लोग शारीरिक संबंध बनान सही समझते हैं।

 

कई तरह की परेशानियों का जन्म

लोगों को लगता है कि शादी से पहले जब कोई शारीरिक संबंध बनाता है तो उसे कई सारी शारीरिक परेशानियां घेर लेती है जिससे उसे शादी से पहले शारीरिक संबध नहीं बनाना चाहिए।

विवाह की मजबूती

जब भी कोई किसी के साथ रिश्तें में होता है और वो उसे शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहते है तो वो शारीरिक संबंध के लिए शादी का इंतेजार करते हैं जो आपकी शादी को और मजबूत बनाता है और साथ ही ये दिखाता है कि आप दोनों के बीच प्यार किस तरह का प्यार है,क्योकि कई बार ऐसा होता है लोग अपनी शारीरिक जरुरत के लिए रिश्तें में आते हैं पर शारीरिक जरुरत पूरी होने के बाद रिश्ता तोड़े देते हैं इसलिए लोग शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने में हिचकिचाते हैं।

प्रेग्नेंसी की संभावना

लोग शादी से पहले शारीरिक सबंध बनाने से इसलिए भी डरते हैं क्योकि इससे प्रेग्नेंसी की संभावना पैदा होने लगती है और जब भी कोई शादी से पहले प्रेग्ननेंट होती है तो लोग उसे गलत नजर से देकते हैं।

मानसिक तनाव

कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद दो लोगों में दरार आ जाती है और एक मजबूत रिश्ता शारीरिक संबंध की वजह से टूट जाता है इसलिए लोग शारीरिक संबंध बनाने से डरते हैं। बहलहाल शारीरिक संबंध सही है या गलत ये सिर्फ आप पर निर्भर करता है।

 

Related posts

स्टाइलिश लुक के लिए पहनें स्टाइलिश सनग्लासेज़

mohini kushwaha

टूटते वैवाहिक जीवन को चाहते हैं बचाना तो पढ़ें ये खबर

piyush shukla

अगर सर्दियों में आप भी पैरों में मोजे पहन कर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान !

Rahul