featured यूपी

अस्‍पताल में भर्ती किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी फार्मासिस्ट गिरफ्तार

अस्‍पताल में भर्ती किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी फार्मासिस्ट गिरफ्तार

फतेहपुर: जिला पुरुष अस्पताल में भर्ती किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले फार्मासिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। शनिवार को इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को उसे गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी जिला अस्पताल में भर्ती हुई थीं। किशोरी की देख-रेख के लिए यहां पर उनकी मां भी मौजूद थीं। देर रात यहां पर फार्मासिस्ट ने किशोरी की मां को किसी काम के बहाने से बाहर भेज दिया और पीड़िता के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब किशोरी की मां वापस आयीं तो पीड़िता उन्हें आपबीती बताई। यह सुनते ही परिजनों सहित अस्पताल में हड़कंप मच गया।

इन गंभीर धाराओं में केस दर्ज  

परिजनों की तहरीर पर गुरुवार को शहर कोतवाली में फार्मासिस्ट के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ पॉस्को, छेड़छाड़, एससीएसटी अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ। उप निरीक्षक अवधेश यादव ने आरोपी फार्मासिस्ट बिलाल अहमद पुत्र सलमान निवासी बाकरगंज थाना कोतवाली को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

निलंबन की संस्तुति

फार्मासिस्ट बिलाल अहमद की गिरफ्तारी के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभाकर आनंद ने बताया कि, मामले के आरोपी खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगा, जिसमें उसका निलंबन तक हो सकता है। उन्होंने बताया कि, पुलिस से पत्र मिलते ही स्वास्थ्य निदेशालय को आरोपी के निलंबन के लिए पत्राचार किया जाएगा।

Related posts

अयोध्या विवाद मामले में फैसले से पहले पीएम मोदी ने की लोगों से ये अपील

Rani Naqvi

हमने 6 घंटे के अंदर कर्जमाफी का वादा पूरा किया, राजस्थान में भी जल्द लेंगे फैसला: राहुल गांधी

Rani Naqvi

लखनऊ में कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन, जानिए क्‍यों दी घेराव की चेतावनी  

Shailendra Singh