Breaking News featured दुनिया

व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जानें युवाओं को क्यों महसूस हो रही बदलाव की जरूरत

WhatsApp Image 2021 02 05 at 12.12.50 PM व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जानें युवाओं को क्यों महसूस हो रही बदलाव की जरूरत

मास्को। ये तो सबकों पता ही कि जहां पक्ष होता है, वहां विपक्ष भी जरूर होता है। जाहें विपक्ष कमजोर हो या फिर पक्ष से अधिक शक्तिशाली। आए दिन दुनिया के किसी न किसी कोने से विरोध प्रदर्शन की खबर सुनने को मिल ही जाती है। कोई ऐसा देश नहीं बचा हुआ है, जहां हवपक्ष द्वारा सत्ता में बैठे लोगों की आलोचना न की जाए। इसके साथ ही अब ऐसी ही जिंगारी रूस में देखने को मिली है। जहां व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए है। और जमकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका कारण एलेक्सी नवलनी है। जो व्लादिमीर पुतिन के सामने एक मजबूत विपक्षी नेता उभर कर सामने आया है। हालांकि एलेक्सी नवलनी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके चलते रूस में एलेक्सी नवलनी की रिहाई के लिए लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

व्लादिमीर पुतिन के सामने विपक्ष में उतरे नवलनी-

बता दें कि व्लादिमीर पुतिन बीते वर्षों में वह दुनियाभर में रूस की पहचान बन चुके हैं। उनका चौथा कार्यकाल साल 2024 में समाप्त होने जा रहा है, लेकिन बीते साल जुलाई में संवैधानिक संशोधन के जरिये जो प्रावधान किया गया। उसके अनुसार पुतिन 2024 के बाद भी दो कार्यकाल तक अपने पद पर बने रह सकेंगे। इतना ही नहीं पुतिन और उनके परिवार के सदस्यों पर उनके राष्ट्रपति नहीं रहने के बाद भी किसी तरह का अपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जा सकेगा। रूस में पुतिन के खिलाफ इन विरोध-प्रदर्शनों की अगुवाई एलेक्सी नवलनी कर रहे हैं। बीते वर्षों में नवलनी रूस में पुतिन के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरे हैं। पुतिन के मुखर आलोचक और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अगुवा नवलनी को जर्मनी से लौटने पर 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले नवलनी ने आरोप लगाया था कि उन्हें नर्व एजेंट जहर दिया गया था, जिसके बाद उनका इलाज जर्मनी में चल रहा था। रूस ने हालांकि नवलनी के आरोपों से इनकार किया है। इसके साथ ही बीते सप्ताह 31 जनवरी को हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने 2,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। जिसे हाल के वर्षों में हुआ सबसे मुखर विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है।

इसलिए रूस में बदलाव की जरूरत महसूस कर रहे लोग-

इसके साथ ही रूस में युवाओं का एक बड़ा वर्ग है, जो मानता है कि मानता है कि सत्ता के शीर्ष पर भ्रष्टाचार है और बीते 10 वर्षों में यहां लोगों के अधिकार सीमित हुए हैं। वे बदलाव की जरूरत महसूस कर रहे हैं। बीते दिनों नवलनी के उस वीडियो ने भी रूसी युवाओं का गुस्सा भड़का दिया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पुतिन ने गैरकानूनी पैसे से अपने लिए अरबों डॉलर का महल बनवाया, जिसमें 800 डॉलर के ट्वायलेट ब्रश का इस्तेमाल होता है। जब रूस में मास्को राजधानी से लेकर देश के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए तो कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में ट्वायलेट ब्रश भी था, जो पुतिन विरोधी प्रदर्शन का प्रतीक बन गया।

Related posts

पाकिस्तान PM इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की, ट्वीट करके दी हमले की जानकारी

Rahul

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल से हुए रवाना

rituraj

बजट 2021 से पहले योगी ने किया प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद, बताया प्रेरणा स्रोत

Aditya Mishra