धौलपुर से इरफान अहमद की रिपोर्ट
धौलपुर। जनपद में आए दिन कहीं न कहीं से विद्युत चोरी की घटना समाने आती ही रहती है। लेकिन अधिकारियों द्वारा जब कार्रवाई की जाती है तो लोगों द्वारा उन पर हमला कर दिया जाता है। ऐसा ही मामला धौलपुर शहर के निहाल गंज थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर कॉलोनी में विद्युत चोरी पकड़ने गई विजिलेंस की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विद्युत चोरी कर रहे लोगों के हमले में विद्युत सतर्कता दल मे मौजूद एक कर्मचारी के पैर में फैक्चर आया है। तो वही कई कर्मचारी मामूली रूप से चोटिल भी हुए हैं। मामले को लेकर विद्युत निगम के जेईएन अमित कुमार ने निहाल गंज पुलिस को नामजद तहरीर दिया, तो वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने भी विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ घर में जबरदस्ती घुसने और अवैध वसूली को लेकर शिकायत दी है।
दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी-
बता दें कि विद्युत चोरी रोकने के लिए निगम के जेईएन अमित कुमार के नेतृत्व में एक सतर्कता दल शिव नगर कॉलोनी में छापा मारने के लिए गया था। जहां विद्युत निगम के सतर्कता दल ने एक घर में विद्युत चोरी को पकड़ लिया। विद्युत चोरी पकड़े जाने का विरोध कर रहे लोगों ने निगम के कर्मचारियों पर पथराव करते हुए उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिस हमले में जहां निगम के कर्मचारी छोटे हो गए तो वही एक कर्मचारी के पैर में फैक्चर हो गया। मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारियों के साथ जेईएन अमित कुमार ने निहालगंज पुलिस को नामजद तहरीर दी है, तो वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने भी विद्युत सतर्कता दल के कर्मचारियों पर जबरन घर में घुसकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।