Breaking News featured देश मनोरंजन

सपना चौधरी के ‘चटक मटक’ गाने से चढ़ा सोशल मीडिया का पारा, डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका

65719aaa 7552 438c 8594 f081329f6025 सपना चौधरी के 'चटक मटक' गाने से चढ़ा सोशल मीडिया का पारा, डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका

नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया की वजह से लोगों के दिलों दिमाग में छाए रहते हैं। इसके साथ ही लोग इन दिनों हरियाणवी गाने ज्यादा सुनना पसंद करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणवी गानों में लोग सपना चौधरी के गानों के दिवाने हो गए है। सपना चैधरी एक के बाद एक कई गाने हिट हो चुके है। सपना चौधरी तो पहले से ही लोगों के दिलों दिमाग में छाई रहती थी। उनके गाने दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। हाल ही में उनका एक गाना चटक मटक रीलीज हुआ था। जिसमें सपना चैधरी बिल्कुल देसी लुक में नज़र आ रही हैं। उसके अलावा वो नलका और कतल गाने में नज़र आ चुकी हैं।

सपना चैधरी के गाने में रेणुका पंवार की आवाज-

बता दें कि शादी और मां बनने के बाद लोगों को लग रहा था कि शायद अब सपना चौधरी हरियाणवी गानों में नज़र नहीं आएंगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है बल्कि एक के बाद एक उनके गाने रिलीज़ होते जा रहे हैं और वो लोगों को खूब पसंद भी आ रहे हैं। बीते हफ्ते ही सपना चौधरी का ‘चटक मटक’ गाना रिलीज़ हुआ है। जिसमें वो बिल्कुल देसी लुक में नज़र आ रही हैं। ये गाना 20 दिसंबर को ही You Tube पर अपलोड हुआ है और अब तक इसे डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना के फैंस को ये गाना काफी पसंद आया है। खास बात ये है कि ये गाना भी रेणुका पंवार की आवाज में है। जिनका 52 गज का दामन पहले ही काफी धूम मचा चुका है।

सपना चौधरी का ‘नलका’ गाना भी काफी धूम मचा रहा-

इस गाने के अलावा सपना चौधरी का ‘नलका’ गाना भी काफी धूम मचा रहा है। ये गाना भी 17 दिसंबर को ही रिलीज़ हुआ है। इसकी खासियत ये है कि इसमें सनी देओल का भी जिक्र है और इसीलिए ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खासतौर से इस वेडिंग सीज़न में सपना के ये गाने डीजे लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। वहीं इन दो गानों के अलावा Katal Song में सपना चौधरी काफी अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। जहां ‘चटक मटक’ और ‘नलका’ में वो देसी अंदाज़ में हैं तो वहीं कतल गाने में वो बिल्कुल मॉर्डन लुक में हैं। और उनका कातिलाना अंदाज़ लोगों को खूब भा भी रहा है। ये गाना इसी महीने की शुरुआत में रिलीज़ हुआ था जिसे अभ तक 4 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।

Related posts

पंजाब की नाभा जेल से फरार हुए खालिस्तान लिब्ररेशन फोर्स के आतंकी

Rahul srivastava

भाजपा ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने की कोशिश में है : ओवैसी

bharatkhabar

बिग बॉस के घर और बाहर मचा जोरदार घमासान

Rani Naqvi