featured देश राज्य

आंध्र प्रदेश में पंडाल गिरने से 4 लोगों की मौत, 70 घायल, नायडु भी थे पंडाल में मौजूद

chandrababu naidu आंध्र प्रदेश में पंडाल गिरने से 4 लोगों की मौत, 70 घायल, नायडु भी थे पंडाल में मौजूद

कडपा। आंध्र प्रदेश में कडपा जिले में बीते शुक्रवार को वोंटीमिट्टा के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में पंडाल गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 70 लोग घायल हो गए। कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में रामनवमी उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान ये बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी वहीं मौजूद थे। उन्हें कोई चोट नहीं आई है, मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

chandrababu naidu आंध्र प्रदेश में पंडाल गिरने से 4 लोगों की मौत, 70 घायल, नायडु भी थे पंडाल में मौजूद

 

बताया जा रहा है कि तेज आंधी और बरसात की वजह से पंडाल गिर गए, रामनवमी से जुलूस में लगे पंडाल लोगों के ऊपर गिर गए, जिसकी वजह से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

बता दें कि इस घटना के बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते हुए लोग राहत कार्य में लग गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि तेज आंधी तूफान की वजह से मंदिर में लगे पंडाल लोगों पर गिरने लगे और भगदड़ मच गई। इस उत्सव में भाग लेने सीएम चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे थे। तेज आंधी और बरसात की वजह से कई पेड़ और इलेक्ट्रिक के केबल भी टूटकर गिरे, जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related posts

बीजेपी नेता श्रीकांत शर्मा बयान, कहा- झूठ की राजनीति कर रहे हैं अखिलेश

mahesh yadav

16 साल बाद GERMANY में मर्केल युग का अंत, पहली बार बनेगी नई सरकार

Rahul

मायावती ने कहा, पार्टी में सोच- समझकर लोगों को टिकट दिया गया

shipra saxena