featured देश राज्य

पंचायत ने छेड़छाड़ पीड़िता का सिर मुडवा कर दी शुद्धीकरण के नाम पर सजा

victim

रायपुर। देश में छेड़छाड़ के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं बल्कि ये दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। उस पर गांव के लोगों का व्यवहार जो सोने पे सुहागा करते हैं। छेड़छाड़ का ऐस बहुत ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां छेड़छाड़ की शिकार एक नाबालिग लड़की के घरवालों को उसके समुदाय की पंचायत ने इसलिए सिर मुंडवा दिया ताकि उसके शुद्धिकरण की प्रक्रिया की जा सके। यह घटना छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की है जहां अर्जुन नाम के शख्स ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अब समुदाय के उन लोगों की तलाश की जा रही है जिन्होंने इस शुद्धिकरण का आदेश दिया था और उसे करवाया।

victim
victim

बता दें कि पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि बाल मुंडवाने की घटना 5 फरवरी को कुकदुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव में घटी। यह गांव जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूरी पर है। घटना के बारे में बताते हुए सिंह ने कहा- जनवरी 21 को लड़की के साथ 22 साल के अर्जुन यादव ने उस समय छेड़खानी की जब वह निर्माण स्थल पर काम करने के लिए गई थी। इसकी जानकारी लड़की ने अपने माता-पिता को दी। जिन्होंने स्थानीय पंचायत को इसके बारे में बताया। अधिकारियों ने कहा पंचायत ने अगले दिल मामले को रफा-दफा कर दिया और यादव पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

हालांकि 4 फरवरी को बैगा आदिवासी समुदाय जिससे कि लड़की ताल्लुक रखती है एक बैठक की और उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि छेड़खानी के बाद लड़की अशुद्ध हो गई है। जिसके बाद समुदाय के सदस्यों ने लड़की के बालों को मुंडवाने का आदेश दिया ताकि उसका शुद्धिकरण किया जा सके। अगले ही दिन लड़की के बाल काट दिए गए। उसके परिवार को समुदाय के लोगों के लिए भोज करवाने के लिए भी कहा गया था।

Related posts

पहले पिलाई शराब फिर उतारा मौत के घाट, पढ़े कातिल दोस्तों का खूनी खेल!

Shailendra Singh

अनुराधा पौड़वाल के उत्तराखंड पहुंचने पर नोडल अधिकारी के.एस.चैहान ने किया जोरदार स्वागत

mahesh yadav

लाइव शो पर महिला के हाथ उठाने पर मौलाना ने जड़े महिला को लगतार तीन थप्पड़

Rani Naqvi