Breaking News featured दुनिया

पाकिस्तान ने माना, मुंबई हमलों से खराब हुई विश्व में उसकी साख, अलापा कश्मीर का राग

पाकिस्तान ने माना, मुंबई हमलों से खराब हुई विश्व में उसकी साख, अलापा कश्मीर का राग

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान कुत्ते की वो दुम है जो कभी सीधी नहीं हो सकती। चाहे वो कितनी ही बार भारत से मुंह की खा ले ,लेकिन कश्मीर का राग अलापना नहीं छोड़ता। पाकिस्तान के विदेश सचिव ने एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे को हवा देते हुए साल 2008 के मुंबई हमलो का जिक्र किया है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव  रियाज मुहम्मद खान ने कहा कि साल 2008 के अंत में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान की साख दुनिया भर में खराब हो गई है। इसी के साथ रियाज ने कश्मीर का राग अलापते हुए कहा कि मुबंई हमलों के कारण कश्मीर की समस्या सुलझने के बजाए और बढ़ गई है। आपको बता दें कि मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी, जिसे पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा ने अंजाम दिया था। पाकिस्तान ने माना, मुंबई हमलों से खराब हुई विश्व में उसकी साख, अलापा कश्मीर का राग

पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक रियाज खान ने कहा कि आतंकी हमले के लिए भारत द्व्रारा पाकिस्तान को दोषी बताने से दुनिया भर में पाकिस्तान की साख खराब हुई है। रियाज ने वॉशिंगटन में स्थित पाकिस्तानी दूतावास में कश्मीर दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। वहीं राजनयिक तौकीर हुसैन ने कश्मीरियों के संघर्ष को राजनीतिक और नैतिक समर्थन देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर क्षेत्र की भू-राजनीति का शिकार हो गया है। हुसैन अभी जार्जटाउन यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के हित उसे भारत के और करीब ला रहे हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निक्की हेली के हाल के बयान का जिक्र किया। हेली ने कहा था कि अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान पर नजर रखने को कहा है। हुसैन ने कहा कि हेली ने पाकिस्तान के प्रभाव को कम करने और कश्मीरियों के संघर्ष को कुचलने में भारत की मदद करने का प्रयास किया। अमेरिका में पाक के राजदूत एजाज चौधरी ने भी कश्मीर को लेकर भारत पर आरोप लगाए।

Related posts

आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया शत् शत् नमन

mohini kushwaha

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस ने दबोचा

Trinath Mishra

कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के लिए एक अच्छा कार्यालय मौजूद है: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

Trinath Mishra