featured Breaking News देश

विजय दिवस: पीएम समेत देश ने वीर सपूतों को किया सलाम

kargil विजय दिवस: पीएम समेत देश ने वीर सपूतों को किया सलाम

नई दिल्ली। देश में मंगलवार को 17वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले भारतीय सेना के जवानों को मंगलवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इन्हीं शहीदों के बलिदान को आज देश नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को याद किया।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने इंडिया गेट स्थि‍त अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

1999 में भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर भारतीय जमीन से बाहर कर दिया था। हर साल वीर सैनिकों की कुर्बानी और हमारी जीत को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ‘ऑपरेशन विजय’ नाम के इस मिशन में 530 भारतीय वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे। आज ही दिन देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान को परास्त करके करगिल पर तिरंगा लहराया था। आज पूरा देश करगिल के शहीदों को सलाम कर रहा है।

सैनिकों के पराक्रम को सलाम करने के लिए आज इंडिया गेट और जंतर-मंतर के अलावा देश के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

किसान आंदोलन से 21 दिनों में 75 हजार करोड़ का नुकसान, जानें भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ रहा असर

Aman Sharma

पवन चामलिंग ने तोड़ा ज्योति बसू का रिकॉर्ड, सीएम के रूप में पूरे किए 24 साल

lucknow bureua

वाराणसी दौरे पर सीएम योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Aditya Mishra