featured Breaking News देश

जज से बदसलूकी मामले में ओला कैब चालक गिरफ्तार

ola जज से बदसलूकी मामले में ओला कैब चालक गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी की एडिशनल सेशन जज से बदसलूकी मामले में गुरूवार को ओला कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया।

ola

महिला जज ने शनिवार को तीस हजारी कोर्ट से एप आधारित ओला कैब को बुक किया था। जज का आरोप है कि कमला नगर मार्केट के पास चालक ने उनके साथ बदसलूकी की और उनका सामान कैब से बाहर फेंक दिया और फरार हो गया।

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर थाना पुलिस ने महिला जज की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी कैब चालक संदीप को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

बाज नहीं आ रहा पाक फिर किया चौथे दिन सीज फायर का उल्लंघन

kumari ashu

सज गई भगवान राम की अयोध्या, सीएम योगी ने किया जायजा..

Mamta Gautam

पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र खरीदने वालों की लगी भीड़, जानिए खास बातें

Aditya Mishra