featured Breaking News देश

ओडिशा सरकार का दावा : कंधे पर शव ढोने की घटना दोबारा नहीं घटेगी

dead body on shoulder ओडिशा सरकार का दावा : कंधे पर शव ढोने की घटना दोबारा नहीं घटेगी

भुवनेश्वर।ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक जनजातीय व्यक्ति द्वारा कंधे पर पत्नी का शव ले जाने की घटना पर मचे कोहराम के बाद राज्य सरकार ने शनिवार को कहा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में नहीं दोहराई जाएंगी। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने कहा, राज्य सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर चिंतित है। हम उपाय कर रहे हैं कि इस तरह घटनाएं भविष्य में दोबारा न घटें।

dead body on shoulder

उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर अस्पतालकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि इस घटना से ओडिशा की छवि खराब हुई है। प्रधान ने कहा, कालाहांडी की घटना ने ओडिशा की छवि खराब की है। इस घटना से राज्य के लोगों के प्रति राज्य सरकार की असंवेदनशीलता स्पष्ट हुई है। राज्य और जिला प्रशासन को इस मामले को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए और आत्ममंथन करना चाहिए।

भाजपा की कालाहांडी इकाई ने इस घटना के विरोध में भवानीपटना सीडीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने काले कपड़े से ढंक कर एक मौन विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की कालाहांडी इकाई ने जिला मुख्यालय भवानीपटना के एक सड़क को जाम कर दिया। पूर्व कांग्रेस सांसद प्रदीप मांझी के नेतृत्व में पार्टी के छह सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल ने घटना की जांच के लिए शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया।

Related posts

फतेहपुर छात्र हत्याकांड का खुलासा, आरोपी और हत्‍या का कारण जान सिर पीट लेंगे आप 

Shailendra Singh

अंडर-19 एशिया कप: बेहतर प्रदर्शन के बाद भी क्यों नहीं चुने गए पृथ्वी, बीसीसीआई ने बताई वजह

Breaking News

मप्र में उद्योगपतियों को मिलेगी करों में छूट : शिवराज

Rahul srivastava