featured देश

ओडिशा उपचुनाव: भाजपा ने पदमपुर सीट प्रदीप पुरोहित को बनाया उम्मीदवार

pradeep purohit ओडिशा उपचुनाव: भाजपा ने पदमपुर सीट प्रदीप पुरोहित को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने ओडिशा के पदमपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदीप पुरोहित को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े प्रदीप पुरोहित 2014 विधानसभा चुनाव में पदमपुर सीट से विधायक चुने गए थे। लेकिन 2019 में उन्हें इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। और अब इस सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होने हैं जिसके लिए एक बार फिर से भाजपा आलाकमान ने प्रदीप पुरोहित पर भरोसा जताया है।

भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने ओडिशा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि ‘भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति दे ओडिशा में होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए पदमपुर से पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित के नाम को स्वीकृति प्रदान की है।’

Related posts

डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, जानिए मेरठ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

Shailendra Singh

Mahashivratri: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की लगी होड़, मनकामेश्वर मंदिर लगा लोगों का तांता

Neetu Rajbhar

कश्मीरी महिलाओं के बारे में इन तत्थ्यों को जानकर आप हो जायेंगे हैरान

Trinath Mishra