December 6, 2023 12:33 am
featured क्राइम अलर्ट

गाजियाबाद: निजी स्कूल संचालक मौलवी करता था नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

rape 7057915 835x547 m गाजियाबाद: निजी स्कूल संचालक मौलवी करता था नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

गाजियाबाद के मसूरी इलाके के निजी स्कूल के संचालक मौलवी शहादत ने एक नाबालिग छात्रा से करीब 2 महीने तक दुष्कर्म किया। मौलवी शहादत  स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा को मोबाइल फोन चलाना सिखाने के बहाने से रोक लिया करता था। साथ ही उसने छात्रा को धमकी दी थी कि वह इसके बारे में किसी को ना बताएं। अगर वह ऐसा करती है तो स्कूल में पढ़ने वाले उसके भाई बहनों की हत्या कर दी जाएगी।

छात्रा की गुप्त गहरी और स्कूल जाने से मना करने पर माता-पिता को शक हुआ। उन्होंने जब उसे पूछा तो उसने इस पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शहादत फरार है। 

जांच के दौरान ज्ञात हुआ है कि संचालक शहादत छात्रों से पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। साथ ही कई छात्रों के साथ दुष्कर्म किया है। शहादत छात्राओं को मोबाइल देने का झांसा देता था।

 पुलिस बयान के मुताबिक जिस स्कूल में यह दुष्कर्म किए गए उसमें एक मदरसा भी चलता है। स्कूल व मदरसा 2014 से संचालित है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी शहादत एक मौलवी है। स्कूल को छठी कक्षा तक मान्यता प्राप्त है पर यहां आठवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं।

Related posts

रोहतक निवासी सोनिया की आत्महत्या मामले में नया मोड़, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Aman Sharma

मेरठ में आज किसान पंचायत में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल, सरकार पर होगा हमला

Aditya Mishra

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) व उनकी धर्म पत्नी ने अर्घ्य

mahesh yadav