featured यूपी राज्य

Mahashivratri: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की लगी होड़, मनकामेश्वर मंदिर लगा लोगों का तांता

Screenshot 2022 03 01 100946 Mahashivratri: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की लगी होड़, मनकामेश्वर मंदिर लगा लोगों का तांता

लखनऊ | महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। कुछ ऐसा ही नजारा लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ सुबह 2:00 से 3:00 बजे से लोग लाइन लगाए हुए हैं। जहां भक्तों में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की होड़ लगी हुई है।

Screenshot 2022 03 01 100500 Mahashivratri: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की लगी होड़, मनकामेश्वर मंदिर लगा लोगों का तांता

दर्शन के लिए दो से 3 किलोमीटर की लगी लाइन

भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर में दो से 3 किलोमीटर की लाइन लगी हुई लोग श्रद्धा भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण कर रहे हैं। हमारे संवाददाता भी लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे और भक्तों से बातचीत की। भक्तों ने बताया कि यहां पर जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है वह निश्चय ही पूरी होती है। एक महिला ने बताया कि वह करीब 25 साल से लगातार इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने आ रही है।

Screenshot 2022 03 01 100523 Mahashivratri: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की लगी होड़, मनकामेश्वर मंदिर लगा लोगों का तांता

वही इस मंदिर में कुछ लोग पहली बार आए। उनका कहना है कि इस मंदिर के बारे में बहुत सुना है और हम भी कई मुरादे लेकर भगवान भोलेनाथ की शरण में आए। 

Screenshot 2022 03 01 100832 Mahashivratri: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की लगी होड़, मनकामेश्वर मंदिर लगा लोगों का तांता

रामायण काल में मंदिर की हुई थी स्थापना

मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर की स्थापना रामायण काल के दौरान लक्ष्मण द्वारा की गई थी। यहां पर भगवान शिव और पार्वती दोनों ही विराजमान है। लोगों का मानना है कि इस मंदिर में मांगी गई मुराद भगवान भोलेनाथ पूरी कर देते हैं। 

Screenshot 2022 03 01 100558 Mahashivratri: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की लगी होड़, मनकामेश्वर मंदिर लगा लोगों का तांता

Related posts

किसान आंदोलनः सिंघु बाॅर्डर पर एक और अन्नदाता ने की आत्महत्या, परिवार में दौड़ी शोक की लहर

Aman Sharma

काबुल एयरपोर्ट पर गोलीबारी में अब तक 5 लोगों की मौत, अमेरिका के हाथों में एयरपोर्ट की सुरक्षा

Saurabh

कोलकाता के पूर्व महापौर शामिल होंगे भाजपा में, तृणमूल कांग्रेस से तोड़ेंगे ‘ममता’

bharatkhabar