featured देश राज्य

नीरव मोदीकांडः सीबीआई ने गोलकनाथ और मनोज कराट को किया गिरफ्तार

cbi

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस की शाखा में तत्कालीन डिप्टी मैनेजर गोलकनाथ शेट्टी व इसी शाखा में मौजूदा सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज कराट को सीबीआई ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बीते शुक्रवार को एजेंसी ने इन दोनों से दिनभर पूछताछ की थी और नीरव मोदी कांड में इन दोनों की भागीदारी से आश्वस्त होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

cbi
cbi

बता दें कि इस लूट कांड में सीबीआई ने पिछले गुरुवार को एक और प्राथमिकी दर्ज की थी। इस प्राथमिकी में गोलकनाथ व मनोज कराट को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही एजेंसी ने दोनों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी थी। हालांकि इस मामले में दर्ज प्रथम एफआईआर में भी इन दोनों को आरोपी बनाया गया था।

वहीं शनिवार को इन आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक आज इन आरोपियों को पेश कर न्यायालय से उनका रिमांड मांगा जाएगा जिससे कि उनकी पूछताछ जारी रखी जा सके। उल्लेखनीय है कि इस मामले में दिन ब दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस हेराफेरी में शामिल राशि की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है।

Related posts

दशहरा 2021: इन जगहों पर होती है रावण की पूजा, रावण का पुतला जलाना ‘महापाप’ बराबर,  लंकेश्वर महोत्सव का होता है आयोजन

Saurabh

जवान ने अफसरों पर लगाया शोषण का आरोप, कहा कराते हैं घरेलू काम

shipra saxena

22 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul