मनोरंजन featured

प्रियंका निक के बीच आई एक्स गर्लफ्रेंड कहा, ‘कोई भी अपने प्यार को किसी भी वक्त पा सकता है

प्रियंका निक के बीच आई एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका निक के बीच आई एक्स गर्लफ्रेंड कहा, 'कोई भी अपने प्यार को किसी भी वक्त पा सकता है

नई दिल्ली।  बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का टॉपिक इस समय बी-टाउन का सबसे हॉट टॉपिक है। जब से प्रियंका औन निक ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है तभी से ये दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में रोका सेरेमनी कर ली है लेकिन सगाई के बाद अब निक की एक्स गर्लफ्रेंड भी सामने आ गई है। निक ने प्रियंका से पहले कई और लड़कियों को भी डेट किया है उनकी उन्हीं एक्स गर्लफ्रेंड में से एक का रिेएक्शन प्रियंका और निक की सगाई पर सामने आया है।

प्रियंका निक के बीच आई एक्स गर्लफ्रेंड
प्रियंका निक के बीच आई एक्स गर्लफ्रेंड

कोई भी अपने प्यार को कभी भी पा सकता

आपको बता दें कि निक की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम ओलीवियो कल्पो है। ओलीवियो साल 2012 में मिस यूनीवर्स रह चुकी हैं। ओलीवियो ने निक और प्रियंका की सगाई पर दोनों कपल को शुभकामनाएं दी हैं। निक की एक्स गर्लफ्रेंड ओलीवियो ने कहा – ‘कोई भी अपने प्यार को किसी भी वक्त पा सकता है। खासकर इस इंडस्ट्री में।’

इसके आगे उन्होंने कहा ‘मैं उनके लिए खुश हूं। कामना करती हूं कि हर किसी को खुशी मिले। ओलीवियो और निक का ब्रेकअप हुए 3 साल हो चुके हैं।’ इन दोनों के रिश्ते के बाद निक ने प्रियंका को कुछ वक्त डेट करने के बाद सगाई का फैसला किया और जल्द ही दोनों कपल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रियंका और निक पहली बार साल साल 2017 में ‘मेट गाला’ इवेंट के रेड कारपेट पर एक साथ देखे गए थे। उस वक्त इन दोनों के रिश्ते की बिल्कुल भी भनक नहीं थी। हालांकि सगाई के आखिरी तक प्रियंका निक के साथ अपने रिश्ते पर कुछ भी खुलकर बोलने से बच रही थीं। लेकिन 18 अगस्त को प्रियंका ने खुलेआम तस्वीर पोस्ट करके अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया।

ये भी पढ़ें:-

प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर और निक के पिता पॉल की खुली पोल, करोड़ों का है कर्ज

सगाई के बाद पहली बार कुछ इस अंदाज में डेट पर निकले प्रियंका और निक

Related posts

5 अप्रैल तक दिल्ली के उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर देंगे: मनोज तिवारी

bharatkhabar

योगिनी एकादशी: इस व्रत के पीछे क्या है मान्यता, जानिए कैसे करें पूजन

Aditya Mishra

बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर में फंसे भारतीय मजदूरों को नसीब तक नहीं हो रहा अंतिम संस्कार, जानिए कलेजा चीरती इन भारतीयों की कहानी..

Mamta Gautam