मनोरंजन featured

सगाई के बाद पहली बार कुछ इस अंदाज में डेट पर निकले प्रियंका और निक

सगाई के बाद पहली बार कुछ इस अंदाज में डेट पर निकले प्रियंका और निक

नई दिल्ली।  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों बॉलीवुड और हॉलावुड दोनों ही जगहों पर खूब चर्चा में हैं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका और निक को सगाई के बाद पहली बार डेट पर जाते कुछ इस अंदाज में स्पॉट किया गया है। प्रियंका चोपड़ा से सगाई करने के बाद निक जोनस यूएस चले गए थे वहीं प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्कॉई इज पिंक‘ की शूटिंग में बिजी हो गई थीं।

सगाई के बाद पहली बार कुछ इस अंदाज में डेट पर निकले प्रियंका और निक
सगाई के बाद पहली बार कुछ इस अंदाज में डेट पर निकले प्रियंका और निक

प्रियंका और निक की पहली डेट

हाल ही में प्रियंका और निक जोनस की तस्वीरें सामने आई हैं जहां पर यह दोनों कपल एक साथ नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि इन तस्वीरों में निक का प्रियंका हाथ थामे हुए नजर नहीं आ रहे हैं जो कि पहली बार हुआ है। आपको बता दें कि सगाई करने के बाद ये पहला मौका है जब प्रियंका निक से मिलने के लिए यूएस गई हैं। इससे पहले प्रियंका कई बार यूएस गई थीं लेकिन तब इन दोनों के रिश्ते का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था। तस्वीरों में प्रियंका आगे नजर आ रही हैं तो वहीं निक पीछे खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

प्रियंका और निक की यह तस्वीरें केलिफोर्निया की मालिबू शहर की हैं। जहां पर दोनों एक साथ रविवार को देखे गए। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने नीले रंग की बेल बॉटम जींस के साथ काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी तो वहीं निक ग्रे कलर के ट्राउजर के साथ नीले रंग की शर्ट में नजर आए। दोनों ने गॉगल्स लगाए हुए थे जो उन पर जंच रहे थे। बता दें कि प्रियंका और निक की की सगाई 18अगस्त को हुई थी। जिसमें प्रियंका के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा के सामने नन्हे-मुन्ने है निक जोनस, आप भी देखें फोटो

Related posts

बच्चियों का किया गया रेप, शरीर भी दागे, UKRAINE सांसद का दावा कई को फांसी पर लटकाया

Rahul

आडवाणी ने खुद पर लिखी किताब का विरोध किया

bharatkhabar

8 दिसंबर को रिलीज होगी ‘फुकरे 2’, फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ जारी

kumari ashu