Breaking News featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड में खेलों के विकास के लिए बनाई जाएगी मुख्यमंत्री विकास निधि

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार अब खेलों के विकास पर फोकस करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री विकास निधि का गठन करने जा रही हैं। इस निधि में GDP का एक प्रतिशत खेलों के विकास पर खर्च करने का प्रावधान हैं। आबकारी विभाग पर 0.5 प्रतिशत खेल सेस भी लगाया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ि‍यों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था भी प्रस्तावित हैं। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर से राज्य स्तर तक 21 श्रेणियों में विभाजित किया गया। इसमें पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार व पेंशन देने की योजना भी है।

खेल मंत्री ने नई खेल नीति को किया सार्वजनिक

सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में खेल विभाग की बैठक हुई। इसके बैठक के बाद खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रदेश की प्रस्तावित नई खेल नीति का मसौदा सार्वजनिक किया। बता दें कि प्रस्तावित खेल नीति में खेलों को 3 श्रेणियों में विभाजित किया गया हैं। इसमें कोर खेल विधाएं, गैर कोर खेल विधाएं और परंपरागत खेल शामिल है। इन खेलों के हिसाब से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी बनाई गई हैं। खेल नीति में खेल विज्ञान केंद्रों की स्थापना करने पर जोर दिया गया हैं। खेल विज्ञान केंद्रों में खिलाड़ि‍यों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जायेगा।

खेल हब बनाए जाएंगे

राज्य के हर जिले में खेलों के महत्व और रुचि को देखते हुए खेल हब बनाए जाएंगे। इसके अलावा खेल विशेष में खिलाड़ि‍यों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी। प्रस्तावित नीति में खिलाड़ि‍यों व प्रशिक्षकों के साथ ही स्पोर्ट स्टॉफ को पुरस्कृत करने का भी प्रविधान किया गया है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों दिए कोविड-19 की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने के आदेश

कॉलेजों में भी रखा 5 प्रतिशत खेल कोटा

बता दें कि कुशल खिलाड़ि‍यों को उनके प्रदर्शन के आधार पर समूह क, ख और ग में भर्ती किया जाना प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने की व्यवस्था भी की गई हैं। खिलाड़ि‍यों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर आउट ऑफ टर्न प्रोमोशन का भी प्रावधान किया गया हैं। कॉलेजों में भी कुशल खिलाड़ि‍यों के लिए 5 प्रतिशत खेल कोटा रखा गया हैं। खेल नीति में निजी क्षेत्र के सहयोग से चुनिंदा खेलों में प्रीमियर लीग कराने और बड़ी प्रतियोगिताएं कराने की भी व्यवस्था रखी गई हैं।

Related posts

इन तरीकों को आजमाकर रखें सर्दियों में स्किन का ख्याल

Rahul

दौरे का दूसरा दिन: पीएम लेते हैं मेड इन चाइना सेल्फी, संघ में एक भी महिला क्यों नहीं- राहुल

Pradeep sharma

लोहिया संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग

sushil kumar