राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी या एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल 72 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा खुद के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए।
ये भी पढ़ें :-
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
इसके बाद आव्हाड सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। एक मामले में आव्हाड पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जिसका उन्होंने पुरजोर तरीके से खंडन किया है।
पोलीसांनी माझ्या विरुद्ध ७२ तासात २ खोटा गुन्हा दाखल केला आणि तोही 😭३५४ ,.,
मी ह्या पोलिसी आत्याचारा विरुद्ध लढणार … मी माझ्या आमदारकीचा राजीनामा देण्याचा निर्णय घेतो आहे,,. लोकशाहीची हत्या .. उघड्या डोळ्यांनी नाही बघू शकत— Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) November 14, 2022
आव्हाड ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, ‘पुलिस ने 72 घंटों में मेरे खिलाफ 2 झूठे मामले दर्ज किए। मैं पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लड़ूंगा। मैं विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला कर रहा हूं। हम लोकतंत्र की हत्या होते नहीं देख सकते हैं।’ विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ बीती रात ही छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।