featured देश

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

FhfsABOUoAEyKwD भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि देते कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि देते लिखा कि “कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है।” पं नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट करके लिखा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। स्वतंत्रता के पश्चात अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व दूरदर्शिता से सभी चुनौतियों को पार कर एक सशक्त, समृद्ध, आधुनिक व प्रगतिशील भारत के निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

वहीं, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत के पहले प्रधान मंत्री #जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके स्मारक शांति वन में पुष्पांजलि अर्पित की।

Related posts

PM in Varanasi: एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी और राज्यपाल ने किया स्वागत

Shailendra Singh

लखनऊः अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने खुद को मारी गोली, बापू भवन में मचा हडकंप

Shailendra Singh

असम में भूस्खलन होने से 20 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर

Rani Naqvi