featured देश

Vande Bharat Express: मवेशियों से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, हादसे में टूटा अगला हिस्सा

FgN8R6 VsAAZhwi Vande Bharat Express: मवेशियों से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, हादसे में टूटा अगला हिस्सा

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर से हादसे का शिकार हो गई है। ये एक महीने के अंदर तीसरी बार है जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मवेशियों से टकराई है।

ये भी पढ़ें :-

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनाने की घोषणा, रिटायर्ड जज होंगे अध्यक्ष

जानकारी के अनुसार मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8:17 बजे वंदे भारत ट्रेन से मवेशी के टकराने की घटना हुई है। हादसे के वक्त ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर थी। घटना के बाद ट्रेन को करीब 26 मिनट तक रोके रखा गया। अतुल रेलवे स्टेशन से 8.43 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है: भारतीय रेलवे
इस हादसे में वंदे भारत ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया है। भारतीय रेलवे ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। टक्कर में सिर्फ ट्रेन का फ्रंट पैनल को नुकसान पहुंचा है। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है।

पहले भी मवेशियों से टकरा चुकी है वंदे भारत एक्सप्रेस
इस पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 6 अक्टूबर को मुंबई से गांधीनगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद में भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। इसके ठीक एक दिन बाद यानी 7 अक्टूबर को गुजरात के आणंद में वंदे भारत की गाय के साथ टक्कर हो गई थी।

Related posts

1 दिसंबर 2021 का पंचांग: जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहु काल

Rahul

राजनाथ: राष्ट्रहित में बिना प्रमाणित खबर को वायरल न करें

Srishti vishwakarma

‘भारत की एनएसजी कोशिश का समर्थन कर सकता है लैटिन अमेरिका’

Rahul srivastava