featured देश

रामगढ़ सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, विधानसभा के लिए मतगणना जारी

ramgardh रामगढ़ सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, विधानसभा के लिए मतगणना जारी

नई दिल्ली। हरियाणा के जींद और राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना जारी है। दोनों जगह उप चुनाव के लिए 28 जनवरी को मतदान हुए थे। इसके लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। जींद सीट पर 21 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, रामगढ़ सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जींद में जननायक जनता पार्टी (JJP) 9773, बीजेपी 2835 वोटों के साथ दूसरे, कांग्रेस 2169 वोटों के साथ तीसरे और 992 वोटों के साथ इंडियन नेशनल लोकदल चौथे पायदान पर रामगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार 9773 वोटों के साथ आगे, 7094 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार दूसरे नंबर पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और जननायक पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला जींद के काउंटिंग सेंटर के बाहर मौजूद – जींद विधानसभा उपचुनाव में 75.72% जबकि रामगढ़ में 79.14% वोट पड़े थे। जींद में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला और कैथल से कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला के बीच मुकाबला है। वहीं, रामगढ़ में कांग्रेस की सफिया जुबेर खां, भाजपा के सुखवंत सिंह और बसपा के जगत सिंह के बीच टक्कर है।

ramgardh रामगढ़ सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, विधानसभा के लिए मतगणना जारी

 

जींद उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा यह उपचुनाव इनेलो और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिए भी अहम माना जा रहा है। जजपा का गठन इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से टूट कर अलग हुए एक धड़े से हुआ है। इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। उनके पुत्र कृष्ण मिड्ढा हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए और वह भगवा पार्टी के टिकट पर यह उपचुनाव लड़ रहे हैं। इनेलो ने उमेद सिंह रेढू को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। जजपा ने सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस उपचुनाव में दो महिला उम्मीदवारों सहित कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

रामगढ में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि सात दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व रामगढ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन हो जाने के कारण वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था। दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस ने अलवर की पूर्व जिला प्रमुख साफिया जुबेर खान को और भाजपा ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2.35 लाख मतदाता हैं जिनमें से 1.10 लाख महिला मतदाता हैं।

Related posts

फर्रुखाबाद और हरदोई में ईवीएम खराब, अब तक शुरु नहीं हो पाई वोटिंग

shipra saxena

देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला प्रदेश बना यूपी- योगी

Shailendra Singh

जम्मू-कश्मीर में वेतन-एरियर्स के लिए सीआईडी से लेनी होगी मंजूरी, जारी हुआ सर्कुलर

Sachin Mishra