featured देश

Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार के लिए आज गुजरात आएंगे शशि थरूर

ुिपि Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार के लिए आज गुजरात आएंगे शशि थरूर

Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव 17 अक्तूबर को होना है। इसको लेकर  शशि थरूर आज आगामी चुनाव के प्रचार के लिए गुजरात आएंगे।

ये भी पढ़ें :-

उत्तराखंड: रांसी-महापंथ-केदारनाथ ट्रैक पर फंसे 2 ट्रैकर्स में से एक की मौत, दूसरे को किया रेस्क्यू

वहीं, शशि थरूर के अलावा अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होना है और इस चुनाव के नतीजा 19 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।

साबरमती आश्रम में करेंगे शुरूआत
आज शशि थरूर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर बुधवार दोपहर अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थरूर इसके बाद कांग्रेस के निर्वाचक मंडल के सदस्यों (डेलीगेट) तथा पत्रकारों से बातचीत करेंगे।

खरगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार के लिए पिछले सप्ताह गुजरात आए थे। उन्होंने भी पार्टी डेलीगेट से मिलने से पहले साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

Related posts

ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी एकता का दम भरने वाले अखिलेश को लगा झटका, कांग्रेस-बीएसपी रही दूर

Breaking News

आजमगढ़ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

shipra saxena

खिलाड़ियों के जोरदार प्रदर्शन से गदगद हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कहा, भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा है

mohini kushwaha