featured देश

सरदार पटेल की 147वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

सरदार पटेल की 147वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

सरदार पटेल की 147वीं जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और राहुल गांधी ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पटेल चौक, नई दिल्ली में पुष्पांजलि अर्पित की।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा कि सरदार पटेल के लौह इरादों के आगे कुछ भी असंभव नहीं था। उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व से अलग-अलग रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। राष्ट्रहित के संकल्प से पूरा जीवन देश के लिए जीने वाले सरदार पटेल की जयंती पर उनके चरणों में नमन व सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि भारत के प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रथम गृहमंत्री, सरदार पटेल की जयंती पर मैं उनकी स्मृति को नमन करता हूँ। वे एक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने भारत को न केवल एक सूत्र में जोड़ा बल्कि उसे मज़बूती देने के लिए एक फ़ौलादी ढाँचा भी तैयार किया।देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का लोहा भारत को एकजुट करेगा। उनके लिए सबसे उपयुक्त श्रद्धांजलि यह होगी कि वे एकता की ज्वाला को पहले से कहीं अधिक प्रज्वलित करते रहें।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रखर राष्ट्रभक्त, ‘अखंड भारत’ के युगद्रष्टा, देश के प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्र की एकता और अखंडता हेतु समर्पित आपका जीवन ‘राष्ट्र सेवा’ का अनुपम प्रतिमान है।

Related posts

गिरिराज का विवादित बयान,अररिया बन जाएगा आतंकवाद का गढ़ आतंकवाद का गढ़

lucknow bureua

Indian Railways: रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, गणेश उत्‍सव पर चलेंगी 266 स्‍पेशल ट्रेनें

Rahul

पार्टी को टूटने से बचाने के लिए पंजाब के विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल

Rani Naqvi