featured देश राजस्थान

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, सोनिया गांधी लेंगी सीएम का फैसला

ashok gahlot,

 

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़ा होने से इंकार कर दिया। उन्होंने खुद को पार्टी का वफादार सिपाही बताया और कहा, ‘मैंने सोनिया गांधी से माफी मांग ली।’

 

ashok gahlot,

यह भी पढ़े

4 अक्टूबर को ऋचा और अली लेंगे सात फेरे, शादी के लिए दिल्ली हुए रवाना

 

कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्थान CM विवाद के बीच दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। दिग्विजय दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नामांकन फॉर्म लेने आया हूं और कल नामांकन करूंगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में सांसद शशि थरूर के प्रतिद्वंदी को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। वहीं सांसद शशि थरूर की ओर से भी 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करने का एलान किया गया।

digvijay singh कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, सोनिया गांधी लेंगी सीएम का फैसला

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि शशि थरूर के एक प्रतिनिधि ने उनको सूचित किया है कि वह 30 सितंबर को अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसी बीच बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, गहलोत अध्यक्ष चुनाव में पर्चा तब ही भरेंगे जब गांधी परिवार से साफ सहमति और समर्थन होगा।

दिग्विजय ने चुनाव लड़ने के दिए थे संकेत

पिछले हफ्ते ही दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। उन्होंने चुनाव लड़ने सवाल पर कहा था कि देखते हैं, क्या होता है। चुनाव लड़ने का अधिकार तो सबको है, 30 सितंबर आपको तक पता चल जाएगा कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कोई भी लड़ सकता है। पहले भी पार्टी में गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रहे हैं।

digvijay singh कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, सोनिया गांधी लेंगी सीएम का फैसला

दिग्विजय सिंह के नामांकन करने के बाद सांसद शशि थरूर के प्रतिद्वंदी मिल जाएगा। अभी तक केवल शशि थरूर ने ही नामांकन पत्र दाखिल करने की बात कही थी। अध्यक्ष चुनाव को लेकर चल रही हलचल के बीच शशि थरूर ने बुधवार को ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि, “मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया- मजरुह सुल्तानपुरी।”

 

बता दें कि अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। मतदान 17 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी।

Related posts

भूपेश बघेल बोले, छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है, अब नक्सली नहीं सामाजिक गतिविधि बनी पीचान

Trinath Mishra

2 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Rahul

किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे किया जाम, गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन ब्लॉक

Hemant Jaiman