December 3, 2023 7:37 pm
featured यूपी

अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया गैस के रिसाव से 100 से अधिक श्रमिक बेहोश

ALI 2 अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया गैस के रिसाव से 100 से अधिक श्रमिक बेहोश

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बड़ी औद्योगिक दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिले के एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हो जाने से यहां काम कर रहे 100 से अधिक श्रमिक बेहोश हो गए हैं।

यह भी पढ़े

4 अक्टूबर को ऋचा और अली लेंगे सात फेरे, शादी के लिए दिल्ली हुए रवाना

 

इनमें पुरूष के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सभी को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

ALI 2 अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया गैस के रिसाव से 100 से अधिक श्रमिक बेहोश

घटना रोरावर थाना इलाके के अल दुआ मीट फैक्ट्री की है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक ने काफी देर तक इसे बचाने की कोशिश की, इसलिए मामला इतना बिगड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोरावर थाना इलाके के मथुरा बायपास पर स्थिति अल दुआ मीट फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस के रिसाव होने से वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया, वे इधर – उधर भागने लगे।

hf अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया गैस के रिसाव से 100 से अधिक श्रमिक बेहोश

फैक्ट्री में अफरातफरी के माहौल के बीच किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम हरकत में आई। अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अलीगढ़ कलेक्टर ने बताया कि फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक के कारण 100 से अधिक मजदूर बेहोश हुए हैं।

 

xhg अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया गैस के रिसाव से 100 से अधिक श्रमिक बेहोश

 

इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। करीब 45 मरीजों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य मजदूरों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई मरीजों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। फ़िलहाल गैस लीक के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Related posts

350 तहसीलों में 1000 कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती करने की तैयारी में योगी सरकार

sushil kumar

वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, बढ़ी प्रशासन की चिंता

Aditya Mishra

यमन ने सऊदी पर दागी मिसाइल, समय रहते सउदी ने कर दी नष्ट

Breaking News