featured देश

संसद में जमकर हुआ हंगामा, स्मृति ईरानी बोलीं सोनिया मांगें माफी, अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी

sonia gandhi and smriti irani संसद में जमकर हुआ हंगामा, स्मृति ईरानी बोलीं सोनिया मांगें माफी, अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर जमकर हंगामा हो रहा है। संसद के बाहर और अंदर इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता कांग्रेस पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

यह भी पढ़े

 

अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से मिला 29 करोड़ कैश और 5 KG गोल्ड, नोट गिनने में लगे 10 घंटे, अर्पिता बोलीं- इतनी रकम का अंदाजा नहीं था

लोकसभा और राज्यसभा में भी आज इसको लेकर जोरदार हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। अधीर रंजन की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।

droupadi murmu संसद में जमकर हुआ हंगामा, स्मृति ईरानी बोलीं सोनिया मांगें माफी, अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया। इसके बाद गुरुवार को इस बयान को लेकर महिला भाजपा सांसदों ने सदन में हंगामा किया। हाथों में सोनिया माफी मांगें का पोस्टर लेकर उन्होंने नारेबाजी की।

 

 

 

स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी को माफी मांगनी होगी। लोकसभा और राज्यसभा में हुए हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित की गई।

sonia gandhi and smriti irani संसद में जमकर हुआ हंगामा, स्मृति ईरानी बोलीं सोनिया मांगें माफी, अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी

संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक हो गई। सांसद रमा देवी ने जब अधीर रंजन के बयान के बारे में बात करने पहुंची तो सोनिया ने कहा- अधीर रंजन ने माफी मांग ली है। उन्होंने सवाल किया- इस मामले में मेरा नाम क्यों लिया गया? इस पर वहां मौजूद स्मृति ईरानी ने कहा- मैडम में आपकी मदद कर सकती हूं, तो सोनिया ने पलट कर कहा- डोंट टॉक टू मी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि सोनिया ने भाजपा की महिला सांसदों को धमकाया है।

Smriti Irani संसद में जमकर हुआ हंगामा, स्मृति ईरानी बोलीं सोनिया मांगें माफी, अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अधीर पहले ही अपनी गलती मान चुके हैं।

Related posts

सोने के दाम में आई गिरावट, खरीदने का है सही समय

Samar Khan

आगामी चुनाव से पहले मोदी का नया नारा…मोदी है तो मुमकिन

bharatkhabar

उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Vijay Shrer