बिज़नेस Breaking News featured देश

सोने के दाम में आई गिरावट, खरीदने का है सही समय

सोने के दाम

नई दिल्ली: सोने के दाम लगातार बढ़ने से लोगों के लिए सोना खरीदना बहुत मुश्किल गया था। सोने के भाव आसमान छू रहे है। दस ग्राम सोने के भाव कुछ हफ्ते पहले 56,000 रुपये तक पहुंच गए थे। लेकिन अब सोने को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। अब कुछ दिनों से विदेशी बाजारों में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसका सीधा असर सोने के दाम पर भी पड़ता हुआ दिखाई दिया है। विदेशी बाजारों में गिरावट के बाद सोने के भाव गिर गए हैं। जिसकी वजह से सोना अब सस्ता हो चला है। इस समय को सोना खरीदने का सही समय बताया जा रहा है।

गिरावट के बाद सोने का दाम

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम 210 रुपए गिर गया है। वहीं 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों में 1,000 रुपए से ज्यादा की कमी आय है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोने का दाम 52,173 रुपए प्रति दस ग्राम से गिरकर 51,963 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया हैं। इस दौरान कीमतों में 210 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं, मुंबई में 99.9 फीसदी वाले सोने के दाम गिरकर 51,000 रुपए से नीचे आ गए हैं। 24 कैरेट सोने के दाम 50,983 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं।

विदेशी बाजार का असर सोने के दाम पर

जानकारों का कहना है कि अच्छे आर्थिक आंकड़ों की वजह से अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई हैं। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के इलाज की उम्मीद और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील की संभावना ने सोने और चांदी पर दबाव बनाने का काम किया हैं। जिसकी वजह से घरेलू बाजार में भी आज फिर से सोना सस्ता हुआ हैं।

Related posts

Weather Updates: अगले 4 दिन में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली सहित इन राज्य में बढ़ेगा तापमान

Neetu Rajbhar

गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर निकलेगी उत्तराखंड की झांकी ‘अनासक्ति आश्रम’

mahesh yadav

UP News: यूपी बोर्ड के सिलेबस में शामिल होगा चौरी-चौरा कांड, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुरू हुई तैयारी

Pradeep Tiwari