Parliament Inauguration Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने संसद भवन में स्थापित सेंगोल किया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी कई विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
Delhi | PM Modi along with Lok Sabha Speaker Om Birla and Cabinet ministers attends a ‘Sarv-dharma’ prayer ceremony being held at the new Parliament building pic.twitter.com/lfZZpTDMHx
— ANI (@ANI) May 28, 2023
वहीं, नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर आज देश की कुल 25 राजनीतिक पार्टियां शिरकत कर रहीं तो वहीं कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक दलों ने समारोह का बहिष्कार किया है।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/dwFvUFoLf7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2023
नई संसद के उद्घाटन समारोह का पूरा कार्यक्रम
- 12.07AM- राष्ट्रगान
- 12.10PM- राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन का भाषण
- 12.17PM- 2 शार्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग
- 12.29PM- उपराष्ट्रपति का संबोधन पढ़ा जाएगा
- 12.33PM- राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा
- 12.38PM- नेता प्रतिपक्ष खरगे का संबोधन (बहिष्कार की वजह से उम्मीद कम)
- 12.43PM- स्पीकर ओम बिरला का संबोधन
- 1.05PM- PM सिक्का जारी करेंगे
- 1.10PM- PM मोदी का संबोधन