featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: किस्मत बदलने के लिए जानिए क्या करें उपाय

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 14 अगस्त 2021 का दिन कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

14 – अगस्त  2021

पंचांग

मास    : सावन

पक्ष     : शुक्ल

वार       : शनिवार

तिथि   : षष्ठी

नक्षत्र   : चित्रा

करण   : तैतिल

योग     : शुभ

सूर्योदय: 05:37:02

सूर्यास्त: 18:44:41

ऋतु      : वर्षा

अभिजित: 11:44:37 – 12:37:07

यमघण्ट: 15:14:39 – 16:07:10

दिशा शूल:  पूर्व

राहु काल : 08:53:57 – 10:32:25

मेष राशि: कई समय से चल रही योजना में आज सफलता का योग है। अनायास धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनो से बड़ों का आशीर्वाद ले कर घर से निकलें।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधनी बरतें। किसी काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलायें कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मंगल कार्य होंगे। आज व्यापार में लाभ रहेगा। घर से निकलते समय पिता जी के पैर स्पर्श कर आशीर्वाद ले कर निकलें।

कन्या राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। पूरे दिन मेहनत के बाद आज कुछ सफलता का योग बनेंगे। आज किसी कागज में दस्तखत करने से पहले उसको पूरा जरूर पड़े। जल्द बाजी में कोई निर्णय ना लें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। बहुत कम मेहनत से बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

धनु राशि: आज का दिन चिन्ता युक्त रहेगा। किसी का अपमान ना करें। धन हानि के योग बन रहे। घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर निकलें।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। परिवार में सन्तान प्राप्ति के योग बनेंगे। भगवान शंकर जी पर जल व शक्कर वाला जल अर्पण करें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। अगर आप आज किसी अधिकारी से मिलने जाओ तो नीले रंग की शर्ट पहन कर जाएं। जिससे कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी दस्तावेज पर दस्तख़त सोच समझ कर करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में कोई अंग हीन व्यक्ति मिले तो उस का अपमान ना करें। जीवन साथी से आज किसी प्रकार का विवाद ना करे।

Related posts

नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद आजीम मट्टू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

rituraj

16 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

इस अभिनेत्री की फ्लाइट में हंगामा करने वाले पत्रकारों पर हुई कार्रवाई, इतने दिन का लगा बैन

Trinath Mishra