Breaking News featured देश राजस्थान राज्य

गांधी जयंती पर अशोक गहलोत ने नम आंखों से याद किया बापू जी को

ashok gehlot gandhi ji गांधी जयंती पर अशोक गहलोत ने नम आंखों से याद किया बापू जी को

जयपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश ने महात्मा गांधी को नम आंखों से याद किया। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं कई मंत्रियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज उन्हें नमन किया।

सचिवालय में अशोक गहलोत ने गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि दी और उनको याद करते हुए कहा कि हमें गांधीजी के आदर्शों पर चलते हुए ही देश को मजबूत बना सकते हैं। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के समय कला एवं संस्कृति मंत्री बी डी कल्ला, सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप आदि ने भी बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद गहलोत जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित गांधी सर्किल पहुंचे और वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके कल्ला, गर्ग, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शालेे मोहम्मद ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर महात्मा गांधी को याद किया। मुख्यमंत्री ने शास्त्री की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और दृढ़ निश्चय एक प्रेरणा बनी हुई है। उनका आह्वान, ‘जय जवान जय किसान’ आज भी प्रासंगिक है। देश हमेशा उनका आभारी रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया और सोशल मीडिया के जरिए कहा कि विश्व को सत्य, अहिंसा एवं सन्मार्ग का भाव सिखाकर भारतीय इतिहास में अमर दीप की तरह जलने वाले परम पूज्यनीय महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें चरण वंदन। साथ ही दुनिया में शांति एवं समरसता की मंगलकामनाओं के साथ सभी को विश्व अहिंसा दिवस की हार्दिक बधाई।

Related posts

अयोध्या मामले पर ऐतिहासिक फैसले से पहले हुई कांग्रेस की बैठक

Rani Naqvi

2025 तक पाकिस्तान होगा भारत का हिस्सा, RSS नेता ने किया ऐलान

bharatkhabar

बांग्लादेश में मारे गए 5 आतंकवादी वॉन्टेड थे

bharatkhabar