December 2, 2023 7:42 am
featured देश

सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Sonia सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को नियमित चिकित्सा जांच के लिए बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े

जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ का मामला, SANDEEP SINGH के घर पहुंची SIT

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी थीं। आपको बता दें कि सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं। उनकी तबीयत बीते मंगलवार से खराब थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश करने पर 7 किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे।

sonia gandhi सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब, गंगाराम अस्पताल में भर्ती
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह 6 बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई। हालांकि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं। उनके दोपहर बाद इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

Related posts

शादी के लिये बजाज के पर्सनल लोन से सपने करें साकार,  ये है लोन लेने के जरूरी नियम

Trinath Mishra

सुनील गावस्कर: फॉर्म में दोबारा लौटने के लिए धोनी को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए

mahesh yadav

जमीन खरीदने को लेकर जम्मू-कश्मीर के नियम में फेरबदल, भड़के उमर अब्दुल्ला बोले- वो स्वीकार नहीं लायक नहीं

Trinath Mishra