featured देश वायरल वीडियो

मुजफ्फरनगर महापंचायत में टीवी एंकर का जमकर हुआ विरोध, लोगों ने लगाए ‘गोदी मीडिया हाय-हाय’ के नारे  

547464 pjimage 2021 09 05t134453042 मुजफ्फरनगर महापंचायत में टीवी एंकर का जमकर हुआ विरोध, लोगों ने लगाए 'गोदी मीडिया हाय-हाय' के नारे  
महापंचायत में टीवी एंकर का जमकर हुआ विरोध

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई किसानों की महापंचायत में एक प्रसिद्ध टीवी एंकर का किसानों ने विरोध किया। प्रसिद्ध टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी को महापंचायत की कवरेज के दौरान किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

लोगों ने लगाए ‘गोदी मीडिया हाय-हाय’ के नारे  

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ द्वारा चित्र त्रिपाठी और कैमरामेन का घेराव किया गया है। जैसे ही चित्रा त्रिपाठी वहां से निकलती हैं तो लोग अपने अपने मोबाइल के कैमरे ऑन किए हुए गोदी मीडिया हाय हाय के नारे लगाने लगे। इस दौरान लोगों के हाथों में किसान संगठनों के झंडे भी दिखाई दिए। वहीं लोगों के विरोध से गुस्साई चित्रा त्रिपाठी भी एक शख्स के हाथों से मोबाइल छीनने की कोशिश करती हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद मीडिया संस्थानों से जुड़े कई पत्रकारों ने नाराजगी जताई है। कई पत्रकार तो इन लोगों को गुंडा बताते हुए प्रदर्शन की निंदा कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो के बाद चित्र त्रिपाठी ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगीं। इस दौरान मीडिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठने लगे।

Related posts

एसबीआई के प्रयास से सुधरेगी एमएसएमई की हालत, जानिए कैसे

Aditya Mishra

दिल्ली में भाजपा के दफ्तर घेरेगी AAP, अभी तक कई नेता लिए गए हिरासत में

Rahul

विमान में यात्रियों ने एयर होस्टेस से कर डाली ऐसी मांग, हुई पानी पानी

Rahul srivastava