featured देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश, गणतंत्र दिवस की दी बधाई

q73d04og president droupadi राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश, गणतंत्र दिवस की दी बधाई

 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा- 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को, मैं हार्दिक बधाई देती हूं।

यह भी पढ़े

बांकेबिहारी गुलाल उड़ाकर ब्रज में करेंगे होली की शुरुआत

 

जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तब एक राष्ट्र के रूप में हमने मिल-जुल कर जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनका हम उत्सव मनाते हैं। हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है। इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं। यही भारत का सार-तत्व है।

 

भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व-मंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है। संविधान-निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना यह प्रगति संभव नहीं थी।

 

 

 

पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। यह उपलब्धि, आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में प्राप्त की गई है। सक्षम नेतृत्व और प्रभावी संघर्षशीलता के बल पर हम शीघ्र ही मंदी से बाहर आ गए, और अपनी विकास यात्रा को फिर से शुरू किया।

 

 

Related posts

UP IPS Transfer News: उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस, आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Rahul

अफगानिस्तान की पाक को चेतावनी: वाघा बॉर्डर नहीं खोला तो तुम्हारा रास्ता होगा बंद

bharatkhabar

सीमा में घुसने की कोशिश कि तो जमीन में ढाई फुट गाड़ देंगे: बिपिन रावत

Rani Naqvi